पुलिस उपमहानिरीक्षक सिंह ने किया वार्षिक निरीक्षण
छिंदवाड़ा: पुलिस उप महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज राकेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, छिंदवाड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण प्रातः 11:30 बजे प्रारंभ होकर अपराह्न 4 बजे तक चला। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, डीएसपी (यातायात) रामेश्वर प्रसाद चौबे, रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी, मुख्य लिपिक सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी महत्वपूर्ण शाखाओं का क्रमवार निरीक्षण किया गया, जिनमें –
अपराध शाखा
स्थापना शाखा
लेखा शाखा
लोक अभियोजन शाखा
महिला एवं बाल सुरक्षा प्रकोष्ठ
रिकॉर्ड शाखा, cctns
आदि शामिल थीं।
प्रत्येक शाखा के अभिलेख, रजिस्टर एवं डाटा का गहन परीक्षण किया गया तथा कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। शाखाओं में अभिलेखों के संधारण, समयसीमा पालन, लंबित प्रकरणों की स्थिति, न्यायालयीन प्रकरणों की प्रगति एवं विभागीय अनुशासनात्मक प्रकरणों की समीक्षा की गई।
अपराध समीक्षा
निरीक्षण के दौरान जिले में वर्षभर घटित अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से हत्या, डकैती, लूट, चोरी, महिला एवं बालकों से संबंधित अपराध, साइबर अपराध, मादक पदार्थ तस्करी तथा सड़क दुर्घटनाओं के मामलों पर चर्चा की गई।
महानिरीक्षक महोदय ने गंभीर अपराधों की विवेचना समय-सीमा में पूर्ण करने, दोषियों को कठोर दंड दिलाने एवं पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय दिलाने हेतु ठोस निर्देश दिए।
प्रशासनिक एवं अनुशासनात्मक निर्देश
कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता लाने पर बल दिया गया।
अभिलेखों के संधारण को और सुव्यवस्थित करने हेतु आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।
थानों एवं शाखाओं में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।
आमजन से व्यवहार में संवेदनशीलता अपनाने तथा जनविश्वास कायम करने के लिए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया।
यातायात प्रबंधन में सुधार, दुर्घटना नियंत्रण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।
साइबर अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाने तथा जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान महानिरीक्षक महोदय ने यह भी कहा कि पुलिस विभाग आमजन की सुरक्षा एवं सेवा हेतु है। अतः प्रत्येक पुलिसकर्मी का यह दायित्व है कि वह पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करे।
अंत में वार्षिक निरीक्षण की कार्यवाही का समापन करते हुए महानिरीक्षक महोदय ने छिंदवाड़ा पुलिस की कार्यशैली की सराहना की एवं भविष्य में और अधिक सुदृढ़, अनुशासित एवं जनसहयोग आधारित पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव