महंगी हुई शराब, दुकानों पर बढ़ी खपत की चिंता
जयपुर|राजस्थान सरकार ने आबकारी नीति में कई अहम बदलाव किए हैं। इन बदलावों पर वित्त सचिव (राजस्व) कुमार पाल गौतम मुहर लगा चुके हैं। नई नीति में जहां शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से जाम छलकाने वालों को कुछ झटका लगेगा तो वहीं उन्हें एक राहत भी दी गई है। नए प्रावधानों के तहत एक्साइज कमिश्नर को शराब के ठेकों को अधिक देर तक खुलने की मंजूरी का अधिकार दिया गया है। मंजूरी के बाद शराब की दुकानें रात 10 बजे तक खुल पाएंगी।भारत में निर्मित विदेशी शराब (IMFL) और बीयर पर एक्साइज ड्यूटी में आशिंक बदलाव किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, शराब की कीमतों में कुछ वृद्धि हो सकती है। देसी शराब और राजस्थान में निर्मित शराब (RML) की खुदरा कीमतों में भी बदलाव किया गया है। संशोधित नीति में होटल, रेस्तरां और क्लब बार संचालकों को माइक्रोब्रुअरी स्थापित करने की छूट दी गई है। इसके साथ ही संचालन के पहले दो महीनों के लिए आबकारी शुल्क में 50% की छूट का प्रावधान भी किया गया है।
राजस्थान में महंगी होगी शराब-बीयर, सरकार ने रिन्युअल गारंटी फीस भी बढ़ाई
कितनी महंगी होगी शराब
नई कीमतें 1 अप्रैल से लागू होंगी। सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को 75% से बढ़ाकर 80% कर दिया है, जिसका सीधा असर खुदरा कीमतों पर पड़ेगा। 750 एमएल की अंग्रेजी शराब की बोतल पर 20 रुपये तक इजाफा हो सकता है, जबकि बीयर की बोतल के लिए 5 रुपये अधिक देने होंगे।
1200 जोन और 2400 दुकानें
नई आबकारी नीति के तहत राज्य को 1200 जोन में बांटा गया है। इनमें कुल 2400 दुकानें हो सकती हैं। अब तक शराब की दुकानें स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थलों से कम से कम 75 मीटर दूर होती थीं। अब इस सीमा को बढ़ाकर 150 मीटर कर दिया गया है।


आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग क्यों नहीं?: देश में कल रंगों का त्योहार, तो जानें किस वजह से नहीं हो रहा कारोबार
West Asia Crisis: एयरस्पेस बंद, उड़ानें ठप; भारतीय दूतावास हुआ सक्रिय, स्पाइसजेट-इंडिगो की विशेष सेवाएं शुरू
मैदान में हार, अब जेब पर मार?: पाकिस्तान पर आइसलैंड की चुटकी, कहा- इससे अच्छा टी20 विश्वकप का बहिष्कार कर देते
PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक
क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘द केरल स्टोरी 2’? ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की सुस्त हुई रफ्तार; जानें कलेक्शन
अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का मेला, एक्टर रामचरण से लेकर डायरेक्टर एटली तक आए नजर
युद्ध के असर से यात्रा प्रभावित: मध्य प्रदेश से इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों में चिंता
'उस रात मैं और विजय एक होकर नाचे', रश्मिका ने साझा की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें; देवर और परिवार संग जमकर नाचीं
चुनावी बयानबाजी तेज़: बीजेपी ने आप पर पंजाब और दिल्ली में वादाखिलाफी का आरोप लगाया