ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, राजस्थान में जारी गुलाबी सर्दी का असर
जयपुर: राजस्थान में इन दिनों उत्तरी हवाओं के चलते गुलाबी सर्दी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 15 से अधिक शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, चूरू, झुंझुनूं और बीकानेर संभाग के शहरों में सर्द हवाओं की मौजूदगी से ठंड का एहसास बढ़ गया है। राज्य में बुधवार को सबसे सर्द रात नागौर में दर्ज हुई, जहां न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सीकर में 15, पिलानी में 16, टोंक में 16.1, अजमेर में 16.3 और चूरू में 17.3 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रहा। प्रदेश में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 2 से 3 डिग्री तक नीचे चल रहा है।
दिन में हल्की गर्मी, रात में सर्दी का असर
दिन के समय मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, जिससे हल्की गर्मी महसूस हुई। जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और गंगानगर में अधिकतम तापमान 26 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। जयपुर, सीकर, अलवर और कोटा जैसे शहरों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
आने वाले दिनों में भी रहेगा ठंड का असर
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तर भारत में हाल ही में हुई बर्फबारी और लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण अगले कुछ दिन राजस्थान में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। खासतौर पर बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं और चूरू जिलों में सुबह-शाम सर्द हवाओं के चलते ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।
राज्य में ठंड का यह दौर अक्टूबर के मध्य में ही दस्तक देकर मौसम में बदलाव का संकेत दे चुका है। मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश या अत्यधिक ठंड की संभावना से इनकार किया है, लेकिन सर्द हवाओं के प्रभाव से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहेगी।


लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
हीटवेव का असर गहरा, MP में रात का अलर्ट; मजदूर दोपहर में नहीं करेंगे काम
मोहन यादव ने नमक्कल और अविनाशी में किया रोड शो, NDA के लिए मांगे वोट
अन्नाद्रमुक गठबंधन को लेकर गरजे खरगे, PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप