बूचड़खाने के विरोध में शहर बंद, बाजारों पर ताले
जयपुर।जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र के केलावा गांव के पास पुलिस ने गुरुवार रात एक अवैध बूचड़खाने पर छापेमारी की थी। इस दौरान बूचड़खाने से कथित तौर पर गाय और बैल के अवशेष और तेज धारधार हथियार भी मिले। घटना के बाद हिंदू संगठनों में रोष है। विरोध दर्ज करने के लिए विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने शनिवार को पोकरण बंद का एलान किया जिसके चलते आज बाजार बंद है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
आंदोलन की चेतावनी
गोवंश हत्या की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और हिंदू संगठन मौके पर जमा हो गए थे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे। कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज, वीएचपी और अन्य हिंदू संगठनों के नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को वीएचपी के जिला अध्यक्ष नटवर व्यास और जिला सचिव लालू सिंह सोढ़ा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली थी।
पुलिस इस मामले में अबतक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
मुख्य आरोपी फरार
आपको बता दें कि पुलिस इस मामले में अबतक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।राजस्थान में रिश्वत की रकम स्कूटी पर लेकर फरार हुआ अधिकारीये भी पढ़ें:राजस्थान दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, जोधपुर में माहेश्वरी समाज की महासभाये भी पढ़ें:राजस्थान में डबल इंजन की सरकार केवल इवेंट मैनेजमेंट में लगी है-डोटासरा
बूचड़खाने पर छापेमारी से पहले क्या हुआ था?
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को बूचड़खाने पर कार्रवाई से पहले स्थानीय लोगों ने कुछ अज्ञात व्यक्तियों को कथित तौर पर गोवंश को एक वाहन से बांधकर कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले जाते देखा था। पुलिस ने इसके बाद इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें दो बाइक और बोलेरो कैंपर को संदिग्ध पाया। इसके बाद ही पुलिस को स्थानीय लोगों की मदद से अवैध बूचड़खाने का पता चला था।


मध्य प्रदेश में फॉरेस्ट क्लीयरेंस अटकी, 48 सड़क प्रोजेक्ट प्रभावित; CAG ने उठाए सवाल
त्योहार से पहले पुलिस सख्त, 50+ आरोपियों पर शिकंजा; वारंटियों की धरपकड़
‘15 मिनट पहले मिल जाता है मैसेज’, इज़रायल में सुरक्षा इंतजामों पर रीवा निवासी का बयान
ईरान विवाद पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, राहुल गांधी के बयान से बढ़ी तकरार
राज्यसभा टिकट पर सियासी गणित: संजय राउत ने बताया क्यों पीछे रह गईं प्रियंका चतुर्वेदी
ग्रैंड मोसल्ला में उमड़ा जनसैलाब, खामेनेई को अंतिम विदाई
नशीला पदार्थ देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज कर जांच शुरू
अजित पवार प्लेन क्रैश केस में VSR कंपनी के अफसरों से पूछताछ
सियासत में ‘जय-वीरू’ पर कटाक्ष, T. S. Singh Deo का बड़ा बयान