चीता की मूवमेंट पर नजर, MP से कोटा तक पहुंचा वन्यजीव
कोटा। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से चीता केपी-2 अचानक से बाहर निकलकर राजस्थान के अंदर प्रवेश कर गया। पिछले कई दिनों से चीता बारां जिले में घूमता हुआ दिखाई दिया। लेकिन अब उसने गुरुवार को कोटा जिले की सीमा में प्रवेश कर लिया। गेहूं के खेतों में घूमता हुआ नजर आया। इसकी सूचना पर वन विभाग की टीम उसकी निगरानी में डटी हुई है। वही कूनो नेशनल पार्क की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। यह चीता कोटा ग्रामीण के अयाना थाना इलाके के लक्ष्मीपुरा और लूहावाद गांव के आसपास देखा गया। जिसको देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण भी खेत की तरफ चलने लगे। वहीं, जिला प्रशासन को चिता के आने की सूचना देने के बाद उसका रेस्क्यू करने और ग्रामीणों को इससे दूर रहने को कहा गया है।
'ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई'
थाना अधिकारी अविनाश कुमार मीणा का कहना है कि यह चिता पहली बार कोटा जिले में नजर आया है। इसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठा हुई है। हालांकि ग्रामीणों को यह भी समझाया गया है कि यह चीता नुकसान नहीं पहुंचता है। कोटा के उपवन संरक्षक अपूर्व कृष्ण श्रीवास्तव का कहना है कि चीता केपी-2 कोटा जिले में प्रवेश कर गया है। इसके बाद टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वही चीता के साथ कूनो सेंचुरी की टीम भी लगातार चल रही है जो उसे पर निगरानी रख रही है। सामने आया है कि चीते ने फिलहाल को शिकार नहीं किया है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वन्य जीव से दूरी बनाकर रखें ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो और ना ही वन्य जीव को कोई परेशान करें। यह चिता एक खेत में देखा गया है जो की करीब 15 मिनट तक वहीं पर बैठा था। जिसके बाद वह अपना रास्ता बनाते हुए आगे की तरफ निकल गया।


महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भावुक हुए पीएम मोदी: 'माताओं-बहनों से मांगी माफी, बोले- मेरे लिए देशहित सर्वोपरि'
पश्चिम बंगाल में भाजपा के समर्थन में उतरे डॉ. मोहन यादव, जनसभा को किया संबोधित
राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत