बदलता मौसम, राजस्थान के कई शहरों में बढ़ी गर्मी
जयपुर|राजस्थान में सूरज की तपिश अब तेज होती जा रही है और इसके साथ ही गर्मी भी लगातार बढ़ने लगी है। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में पारा 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश में आसमान साफ रहेगा, तेज धूप निकलेगी और तापमान में और वृद्धि हो सकती है।पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी जिलों में सामान्य से अधिक गर्मी दर्ज की गई। जैसलमेर, जोधपुर, पाली, बीकानेर, बाड़मेर और जालोर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। इनमें सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक है।जयपुर में भी सुबह से ही धूप तेज रही और दिन के समय गर्मी का असर महसूस होने लगा। तेज गर्मी के चलते अब सुबह और शाम की हल्की ठंडक भी लगभग खत्म हो गई है। बुधवार को जयपुर में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं बाड़मेर में 19.6, बीकानेर में 20, डूंगरपुर में 17.8, प्रतापगढ़ में 17.1, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में 16.6, जैसलमेर में 16.3 तथा जोधपुर में 16 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान- अजमेर में अधिकतम 31.5 और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 31.9 और 14.9, अलवर में 31 और 10.6, जयपुर में 30.8 और 18.2, पिलानी में 32.5 और 13, सीकर में 30 और 14.5, कोटा में 31.5 और 15.5, चित्तौड़गढ़ में 33.8 और 16.6, उदयपुर में 31 और 16.6, बाड़मेर में 36.3 और 19.6, जैसलमेर में 34.6 और 16.3, जोधपुर में 33.9 और 16, बीकानेर में 33.6 और 20, चूरू में 32.6 और 13.6, श्रीगंगानगर में 31.9 और 14.4, नागौर में 32.6 और 12, बारां में 30.9 और 12.5, जालोर में 34 और 14.6, सिरोही में 29.1 और 11.7, फतेहपुर में 32.2 और 11.9, करौली में 31.1 और 11.4, दौसा में 31.5 और 11.7, प्रतापगढ़ में 30.8 और 17.1, झुंझुनूं में 30.7 और 15.2 तथा पाली में 33.8 और 13.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।


जर्मनी पहुंचे रक्षा मंत्री, हाईटेक डिफेंस और AI पर होगी चर्चा
पार्टी में हलचल: प्रदेश अध्यक्ष ने विजय सिन्हा से की अहम मुलाकात
सिंगरौली शिक्षा विभाग में गड़बड़ी, कई अधिकारियों पर FIR
कबीरचौरा अस्पताल का कायाकल्प: 315 करोड़ के बजट से बदलेगी मंडलीय चिकित्सालय की सूरत।
निश्चिंत होकर घूमें घाट: डिजिटल लगेज लॉकर सेवा से काशी आने वाले पर्यटकों का सफर होगा आसान।
यूपी से उठी देशव्यापी लहर: सीएम योगी ने लखनऊ मार्च को बताया महिला अस्मिता की नई क्रांति।
प्रियंका और सोनिया के संदेश से पलटवार: कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को जारी किए विशेष निर्देश
रात में भी चैन नहीं: पश्चिमी यूपी में 'उष्ण रात्रि' का अलर्ट, बुंदेलखंड और पूर्वांचल में लू का तांडव।