राजस्थान में 26 अक्टूबर से बारिश की संभावना
जयपुर। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में सर्द हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी इलाकों, खासकर कोटा और उदयपुर संभाग में 26 से 29 अक्टूबर के बीच बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग, जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक इससे राज्य के कई हिस्सों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सर्दी का असर और बढ़ेगा। राजस्थान में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. हल्की बारिश और गिरते तापमान के साथ प्रदेश में अब सर्दी का आगाज हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी प्रणालियों की वजह से हो रहा है. इन दोनों समुद्री क्षेत्रों से उठी नमी राजस्थान और गुजरात की दिशा में आ रही है, जिसके कारण कोटा और उदयपुर सहित दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बादल बन रहे है. पड़ोसी राज्य गुजरात में भी इसका असर बारिश के रूप में देखा जा रहा है


वेस्टइंडीज की बजाय इंग्लैंड टीम में जगह, क्या है बारबाडोस के इस खिलाड़ी की कहानी?
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में रेडिएशन मशीन बंद, कैंसर मरीज परेशान
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
जय-वीरू की जोड़ी वाले बयान पर सियासत तेज, विजय शर्मा ने साधा निशाना
90 प्रतिशत किसान कर्ज में, सरकार ने वादे पूरे नहीं किए: जीतू पटवारी
बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बस को मारी टक्कर; 4 यात्रियों की मौत
गांव में हंगामा: गाय चोरी के प्रयास पर चोरों ने ग्रामीणों पर बोतलें फेंकी
सांसारिक मोह-माया त्यागेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कुछ समय साधना में रहेंगे लीन
जेल से छूटे आरोपी पर हैवानियत का आरोप, दमोह में सिर कुचलकर हत्या