झुंझुनूं में दर्दनाक सड़क हादसा: भाजपा नेता महिपाल सिंह की बस-कार भिड़ंत में मौत, कार के उड़े परखच्चे
झुंझुनूं। बिसाऊ इलाके के गांव तिलोका का बास के समीप बुधवार को लोक परिवहन की बस और कार की भिडंत में महनसर निवासी भाजपा नेता महिपाल सिंह की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस भी सड़क से नीचे उतर गई।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दिन में डेढ़ बजे के करीब भाजपा नेता महिपाल सिंह अपनी कार से झुंझुनूं से लौट रहे थे। जबकि लोक परिवहन की बस झुंझुनूं जा रही थी, तिलोका का बास स्टैंड के पास दोनों वाहनों की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में महिपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद झुंझनूं से लौट रहे हेड कांस्टेबल बीरबल ने कार्यवाहक थाना प्रभारी रोहितास को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव जटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
ग्रामीण क्षेत्र में थी पहचान
भाजपा की जिला कार्यकारिणी में रहे मृतक महिपाल सिंह की भाभी विमल कंवर महनसर की सरपंच हैं। महिपाल सिंह की ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी पकड़ थी, उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही बड़ी तादाद में महनसर सहित आसपास के गावों और कस्बों से काफी संख्या में लोग जटिया अस्पताल में जुटना शुरू हो गए।
सड़क का अधूरा काम बढ़ा रहा है परेशानी
बिसाऊ से झुंझुनूं के बीच चल रहा सड़क निर्माण कार्य वाहन चालकों की परेशानी को बढ़ा रहा है। जगह-जगह ग्रेवल व कंकरीट बिछाने के बाद डामरीकरण नहीं होने से वाहनों का नुकसान हो रहा है। वहीं इस रास्ते पर 7 जून को बिरमी पावर हाउस के पास बाइक सवार युवक की मौत हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार को सड़क का काम जल्द पूरा करने और आवश्यकतानुसार जगह जगह सांकेतिक बोर्ड लगाने की हिदायत दी थी। इसी प्रकार तिलोका का बास बस स्टैंड के पास 22 जून की रात भी सड़क दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई थी।
बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दुर्घटना को लेकर महनसर निवासी संजय जाट ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। संजय जाट ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से चलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मृतक महिपाल सिंह का शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार