अजीबोगरीब वारदात: महिला का वेश धर मंदिर में घुसा चोर पकड़ा गया
कोतवाली। सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान के काल भैरव मंदिर से चांदी के छत्र चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि आरोपी युवक चोरी करने के लिए पड़ोस में रहने वाली महिला की नाइट ड्रेस पहनकर मंदिर पहुंचा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर लौटकर आराम से सो गया। लेकिन सुबह जब वह जागा तो सामने पुलिस खड़ी मिली और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में गोविंद चतेरा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार सोमवार रात मंदिर से करीब दो दर्जन चांदी के छत्र चोरी हो गए थे। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
फुटेज में एक युवक लोहे की सरिया लेकर आता दिखाई देता है। वह पहले मंदिर के बाहर बैठकर बीड़ी पीता है, इसके बाद गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसता है और चोरी कर फरार हो जाता है। थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ के अनुसार, पुलिस ने करीब 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की। आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ राजू के रूप में हुई, जो रायजी का कुआं इलाके में किराए के मकान में रहता था।
महिला के कपड़े पहनकर किया था वारदात
जांच के दौरान पुलिस को वही कपड़े आरोपी के कमरे के पास डोरी पर टंगे मिले, जो उसने वारदात के समय पहने थे। पूछताछ में पता चला कि ये कपड़े पास में रहने वाली एक महिला के थे, जिन्हें उसने रात में बाहर सूखने के लिए छोड़ा था।
नींद से उठते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस हुलिए के आधार पर राजकुमार के कमरे तक पहुंची। जैसे ही वह नींद से जागा, पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने महिला के कपड़े पहनकर चोरी करने की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रह चुका है और एक आदतन अपराधी है।


बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार