पड़ोसी परिवारों में लाठी-डंडों और तलवार से हमला
कोटा। जिले में प्रेम विवाह को लेकर दो परिवारों के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। लाठी-डंडों और तलवारों से हुए हमले में पति-पत्नी घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 8 अप्रैल को कोटा के रोजड़ी इलाके की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत प्रेम विवाह को लेकर हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पीड़िता तनीषा ने आरके पुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि वह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थी, तभी पड़ोसी धीरज, उसके बेटे और अन्य लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी।
पीड़िता के पिता को लाठी-डंडों से पीटा
आरोप है कि हमलावरों ने पीड़िता के पिता को घर से खींचकर बाहर ले जाकर लाठी-डंडों से हमला किया। बचाव करने आई मां पर भी हमला किया गया। इस दौरान तलवार और लोहे के पाइप का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि पीड़िता के भाई विशाल ने धीरज की बेटी से 24 मार्च को प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद दोनों परिवारों में तनाव बढ़ गया। आरके पुरम थाना एएसआई खेमचंद के अनुसार, दोनों युवक-युवती बालिग हैं और उन्होंने स्वेच्छा से विवाह किया है। पहले भी दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया था, लेकिन इसके बावजूद हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।


अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई बौखलाहट, भारत ने दोगुनी ताकत से घेरा
बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष
एक साल से चक्कर काट रहा था युवक, अंत में अधिकारी की मेज पर 500 ग्राम बादाम छोड़कर जताया विरोध।