अक्षरधाम मंदिर, जोधपुर: निर्माण कार्य अंतिम पड़ाव पर, जल्द भक्तों के लिए खुलेगा द्वार
राजस्थान के जोधपुर में BAPS संस्था द्वारा अक्षरधाम मंदिर का निर्माण अपने अंतिम चरण में है. 25 सितंबर को मंदिर की प्रतिष्ठा होगी. गुरुहरि महंत स्वामीजी महाराज के करकमलों से इस दिव्य परिसर का प्रतिष्ठा महोत्सव होगा. इस अवसर पर शाम की सभा में भव्य लोकार्पण समारोह होगा. यह भव्य मंदिर महोत्सव 7 दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित होगा, जिसमें स्वयं परम पूज्य महंत स्वामी महाराज की पावन उपस्थिति रहेगी. आयोजन के दौरान भारत ही नहीं, अपितु विश्व के कोने-कोने से लगभग लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है.
BAPS स्वामिनारायण संस्था एक वैश्विक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना वैदिक सिद्धांतों के आधार पर 1907 में हुई थी. वर्तमान में परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में यह संस्था विश्वभर में मानव कल्याण, सेवा, संस्कार और आध्यात्मिकता का संदेश दे रही है.
संस्था द्वारा विश्वभर में भव्य मंदिर, संस्कार शिविर, सेवा कार्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है, जो भारतीय सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का आधार है.
अक्षरधाम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
जोधपुर की ऐतिहासिक धरती पर, काली बेरी क्षेत्र में BAPS स्वामिनारायण संस्था द्वारा एक भव्य अक्षरधाम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. यह दिव्य धाम लगभग 40 बीघा भूमि पर फैला हुआ है.
इसका सम्पूर्ण निर्माण जोधपुरी पत्थर से हो रहा है, जिसमें अत्यंत सुंदर शिल्पकला एवं नक्काशी की गई है, जो प्राचीन सनातन संस्कृति की गरिमा को सजीव करती है. मंदिर की दीवारों, स्तंभों व गुम्बदों पर की गई कलाकृतियां अद्वितीय हैं, जो मरुधरा की सांस्कृतिक धरोहर को नया आयाम देगी.
अध्यात्म, संस्कृति और सेवा का प्रेरणास्रोत बनेगा मंदिर
यह भव्य अक्षरधाम, न केवल जोधपुर बल्कि पूरे मारवाड़ में प्राचीन सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक के रूप में स्थापित होगा. यह धाम आने वाली पीढ़ियों के लिए अध्यात्म, संस्कृति और सेवा का प्रेरणास्रोत बनकर मरुभूमि में एक नवजीवन का संचार करेगा.


राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर