राजस्थान के लिए खुशखबरी! अहमदाबाद-दिल्ली बुलेट ट्रेन में 7 स्टेशन प्रदेश के
केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से गुजरात के अहमदाबाद से दिल्ली तक बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. इसके साथ ये भी तय हो गया कि राजस्थान को बुलेट ट्रेन की सौगात मिलेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि अहमदाबाद से दिल्ली तक जो बुलेट ट्रेन आएगी, वो राजस्थान की राजधानी जयपुर होते हुए आएगी. इस रूट पर सर्वे का काम पूरा किया जा चुका है. रिपोर्ट केद्र सरकार को दी जा चुकी है.
पहले से ही अहमदाबाद से दिल्ली वाया जयुपुर होते हुए बुलेट ट्रेन चलाया जाना प्रस्तावित है. ये पूरा रूट 886 का किलोमीटर है. अब जमीन पर इसके काम की शुरुआत होने की सुगबुगाहट है. इस रूट पर बुलेट ट्रेन चलाने के लिए साल 2020 के फरवरी महीने में सर्वे की शुरुआत की गई थी, जिसे पूरा किया जा चुका है. सर्वे की जो रिपोर्ट केंद्र सरकार को दी गई है, उसमें कुल 13 प्रस्तावित स्टेशन तय किए गए हैं.
बुलेट ट्रेन की रफ्तार होगी इतनी
इसमें जयपुर समेत राजस्थान के कुल सात स्टेशन शामिल हैं. इसके अलवा गुजरात के तीन, हरियाणा के दो और देश की राजधानी का एक स्टेशन शामिल है. अहमदाबाद से दिल्ली तक चलने वाली बुलेट ट्रेन की रफ्तार 300 से 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. रेलवे सूत्रोंं की ओर बताया जा रहा है कि जल्द ही इसके लिए आगे का खाका तैयार किया जाएगा.
पर्यटन और कारोबार को लगेंगे पंख
इसके लिए अलग से रूटों का निर्माण किया जाएगा. कई तकनीक के काम भी किए जाएंगे, जिसमें करोड़ों की लागत आएगी. बुलेट ट्रेन के चलने के बाद घंटों के सफर को पूरा होने बस कुछ मिनट ही लगेंगे. रेलवे विशेषज्ञों का मानना है कि बुलेट ट्रेन का चलना पर्यटन और कारोबार दोनों के लिए काफी फायदेमंद सिद्ध होगा. बुलेट ट्रेन चलने से पर्यटन और कारोबार दोनों को पंख लग जाएंगे.


मध्य प्रदेश में फॉरेस्ट क्लीयरेंस अटकी, 48 सड़क प्रोजेक्ट प्रभावित; CAG ने उठाए सवाल
त्योहार से पहले पुलिस सख्त, 50+ आरोपियों पर शिकंजा; वारंटियों की धरपकड़
‘15 मिनट पहले मिल जाता है मैसेज’, इज़रायल में सुरक्षा इंतजामों पर रीवा निवासी का बयान
ईरान विवाद पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, राहुल गांधी के बयान से बढ़ी तकरार
राज्यसभा टिकट पर सियासी गणित: संजय राउत ने बताया क्यों पीछे रह गईं प्रियंका चतुर्वेदी
ग्रैंड मोसल्ला में उमड़ा जनसैलाब, खामेनेई को अंतिम विदाई
नशीला पदार्थ देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज कर जांच शुरू
अजित पवार प्लेन क्रैश केस में VSR कंपनी के अफसरों से पूछताछ
सियासत में ‘जय-वीरू’ पर कटाक्ष, T. S. Singh Deo का बड़ा बयान