आंगनबाड़ी साड़ी मामले में एक्शन: सरकार ने जांच और सुधार के दिए आदेश
रायपुर | छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को वितरित साड़ियों की गुणवत्ता को लेकर सामने आई शिकायतों पर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर मामले की जांच तेज कर दी गई है और दोष पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।विभाग के संचालक ने छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रबंध संचालक को पत्र जारी कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में साड़ी वितरण के तहत कुछ जिलों से गुणवत्ता में कमी और तय मानकों से विचलन की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।प्रारंभिक जांच में कुछ स्थानों पर साड़ियों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई है। इसके बाद विभाग ने खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को तकनीकी विशेषज्ञों की टीम गठित कर पुनः गुणवत्ता परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, यदि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होती है तो संबंधित एजेंसियों और आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि जहां-जहां निम्न गुणवत्ता की साड़ियां वितरित हुई हैं, वहां उन्हें वापस लेकर नई और गुणवत्तापूर्ण साड़ियां उपलब्ध कराई जाएं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले को पूरी पारदर्शिता के साथ संभाला जा रहा है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई बौखलाहट, भारत ने दोगुनी ताकत से घेरा