Ram Charan की 'The India House' के सेट पर हादसा
नई दिल्ली। टॉलीवुड अभिनेता राम चरण की अपकमिंग प्रोडक्शन फिल्म, द इंडिया हाउस के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक सिनेमैटोग्राफर और कई अन्य क्रू सदस्य घायल हो गए। यह हादसा हैदराबाद के बाहरी इलाके में शमशाबाद इलाके के पास एक एक्शन सीक्वेंस के फिल्मांकन के दौरान हुआ, जिसमें बड़ी मात्रा में सेट पर पानी भर गया।
दुर्घटना कैसे हुई?
रिपोर्ट के अनुसार,दुर्घटना तब हुई जब समुद्र के कुछ सीन शूट करने के लिए सेट बनाया गया था। इसके लिए एक विशाल पानी का टैंक लाया गया था जोकि अचानक फट गया। इससे शूटिंग के दौरान पूरे फ्लोर पर हजारों लीटर पानी फैल गया। अचानक सेट पर इतना सारा पानी भर जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई क्रू मेंबर बह गए और कुछ घायल हो गए। इस प्रभाव ने अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी, जिससे सेट के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और महंगे कैमरे और लाइटिंग उपकरण को भी नुकसान पहुंचा।
पानी के टैंक के फटने से सेट पर पानी भर जाने का एक वीडियो क्लिप अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग घायल हुए हैं। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि कम से कम एक सहायक कैमरामैन को चोटें आई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में क्रू मेंबर्स को फिल्मांकन के सामान को पानी के तेज बहाव से बचाने के लिए संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है। उन्हें महंगे उपकरणों को संभालते और उन्हें पानी के तेज बहाव से बचकर भागते हुए देखा जा सकता है। पूरा इलाका पानी में पूरी तरह डूबा हुआ दिखाई दे रहा है।
आईएनएस की रिपोर्ट के अनुसार,असिस्टेंट सिनेमैटोग्राफर सहित घायल तकनीशियनों को तुरंत हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद, शूटिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यह पता लगाने के लिए एक आंतरिक जांच चल रही है कि टैंक में खराबी कैसे हुई और क्या सुरक्षा प्रोटोकॉल का पर्याप्त रूप से पालन किया गया था।
क्या है 'द इंडिया हाउस' की कहानी?
द इंडिया हाउस स्वतंत्रता-पूर्व भारत पर आधारित एक मच अवेटेड पीरियड ड्रामा है। इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ मुख्य भूमिका में हैं और बॉलीवुड अभिनेता सई मांजरेकर मुख्य महिला कलाकार हैं।


रंगों के त्योहार पर प्रशासन अलर्ट, ओपीडी रहेगी बंद; मेट्रो और बिजली सेवाओं के लिए निर्देश
पश्चिम एशिया में तनाव का असर भारत पर: खाद्य तेल-उर्वरक आयात होंगे महंगे, शिपिंग कंपनियां लगा रहीं युद्ध अधिभार
आंकड़ा: गर्मी की फसलों का कुल रकबा घटा, पर दलहन व तिलहन का बुवाई रकबा बढ़ा; 0.31 लाख हेक्टेयर में बोया बाजरा
आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग क्यों नहीं?: देश में कल रंगों का त्योहार, तो जानें किस वजह से नहीं हो रहा कारोबार
West Asia Crisis: एयरस्पेस बंद, उड़ानें ठप; भारतीय दूतावास हुआ सक्रिय, स्पाइसजेट-इंडिगो की विशेष सेवाएं शुरू
मैदान में हार, अब जेब पर मार?: पाकिस्तान पर आइसलैंड की चुटकी, कहा- इससे अच्छा टी20 विश्वकप का बहिष्कार कर देते
PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक
क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘द केरल स्टोरी 2’? ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की सुस्त हुई रफ्तार; जानें कलेक्शन