66 ATM कार्ड बरामद, आरोपी पर ठगी का गंभीर मामला
जबलपुर। अगर आप एटीएम से पैसा निकालने गए हैं और वहां कोई शख्स आपकी मदद करने आगे आता है तो सावधान हो जाइए. आप एटीएम के जरिए ठगी का शिकार हो सकते हैं. जबलपुर में पुलिस ने ऐसे ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो लोगों की मदद करने के बहाने उनका एटीएम पिन नंबर देख लेता था और फिर बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदलकर दूसरे एटीएम से पैसा निकाल लेता था. पुलिस ने आरोपी के पास से 66 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, जबलपुर में लगातार ऐसी शिकायती आ रही थी जब एटीएम कार्ड को बदलकर पैसा निकाल लिया गया. एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रकम निकालने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके पास से कई बैंकों के 66 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं. उसने शहर में एक के बाद एक चार वारदातों को अंजाम देकर करीब 3 लाख 68000 की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली थी, जिसे पुलिस ने होल्ड कर दिया है।
आरोपी कौन है?
आरोपी की पहचान विनोद गौतम के रूप में हुई है जो सिवनी जिले का रहने वाला है. आरोपी विनोद गौतम ने शहर के कई क्षेत्रों में लोगों को झांसा देकर उनके एटीएम कार्ड बदल लिए और बाद में खातों से पैसे निकालिए।
आरोपी इन लोगों का पैसा निकाला
गोरखपुर क्षेत्र में रहने वाले बी एस सिडाम का एटीएम बदलकर 1लाख 6000 रुपए निकाले थे. कैंट क्षेत्र में रोहित सेन का एटीएम बदलकर करीब 60,000 रुपए की ठगी की गई थी. केंट क्षेत्र में रशीदउद्दीन का एटीएम बदलकर 1लाख 18000 निकालिए गए थे. इसी तरह बेलबाग क्षेत्र में भी विजय चौधरी की बेटे को झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर 47000 निकाल लिए गए थे।
सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी को पहचाना गया
चारों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित एटीएम बूथ और बैंकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवक सभी जगह पर नजर आया. जांच में उसकी पहचान विनोद गौतम के रूप में हुई इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसने चारों वारदातों को कबूल कर लिया है पुलिस ने आरोपी के पास से 66 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
आरोपी पैसा कैसे निकालता था?
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह एटीएम बूथ पर बना रहता था. जब कोई व्यक्ति एटीएम बूथ से पैसा निकालने आता तो वह मदद करने के बहाने उनका पिन नंबर पहचान लेता और फिर बातों में उलझा कर एटीएम कार्ड बदल देता था. जिन लोगों के एटीएम कार्ड मिले हैं. अब संबंधित पीड़ितों जांच की जा रही है कि आरोपी ने किन-किन जगहों पर इसी तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।


आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान