छत्तीसगढ़ में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक सनसनीखेज धोखाधड़ी का मामला सामने आया है! 😱
कवर्धा जिले के रहने वाले प्रधान पाठक नारायण प्रसाद धुर्वे और उनके बेटों धर्मेश व यतींद्र ने मिलकर कई जिलों में लोगों को झूठे मुनाफे का लालच देकर 50 करोड़ रुपये की ठगी की। 💰

🔍 कैसे हुआ फ्रॉड?

- **DYPDHURWE BROTHERS CONSULTANTS PVT. LTD./निवेश किंग के नाम पर कंपनी बनाकर निवेशकों को हर महीने 10% लाभांश और एक साल बाद मूल राशि लौटाने का वादा किया।
- ठगी की रकम से बिलासपुर में 57 लाख की जमीन, कवर्धा में 1.10 करोड़ की भूमि, और टाटा हैरियर व अर्टिगा जैसी लग्जरी गाड़ियां खरीदीं। 🚗

⚠️ सावधान रहें!
▪️शेयर बाजार में निवेश का लालच देने वाले झूठे वादों से बचें।
▪️कम समय में ज्यादा मुनाफे का प्रलोभन अक्सर ठगी का जाल होता है।
▪️निवेश से पहले कंपनी और दस्तावेजों की पूरी जांच करें।

📢 जागरूक बनें, सुरक्षित रहें! अपने पैसे को सही जगह निवेश करें और ठगों के चक्कर में न फंसें।