1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में होंगी शामिल
जयपुर|राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शुक्रवार को एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर जयपुर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति विशेष विमान से दोपहर 1:40 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट आएंगी। अपने दौरे के दौरान वे सीकर रोड स्थित नींदड़ हाउसिंग स्कीम, हरमाड़ा में आयोजित 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ और श्रीराम कथा के समापन समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शहर में दोपहर बाद कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से दोपहर 2:10 बजे सिविल लाइंस स्थित लोक भवन जाएंगी। लोक भवन में उनका कुछ समय का निर्धारित कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद दोपहर 3:50 बजे वे लोक भवन से रवाना होकर सीकर रोड स्थित नींदड़ हाउसिंग स्कीम, हरमाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगी और शाम 4:20 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी।यहां राष्ट्रपति रामानंद मिशन की ओर से आयोजित 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में शामिल होंगी। इसी आयोजन के साथ तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य के सानिध्य में 8 जनवरी से चल रही श्रीराम कथा और महायज्ञ का समापन भी होगा। धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। कार्यक्रम स्थल और राष्ट्रपति के आवागमन मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा कारणों से राष्ट्रपति के मूवमेंट के दौरान कुछ समय के लिए आम ट्रैफिक रोका जा सकता है। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल के आसपास बैरिकेडिंग, पार्किंग और प्रवेश-निकास की विशेष व्यवस्था की है।हरमाड़ा क्षेत्र में होने वाले इस बड़े धार्मिक आयोजन में गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ आम नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए आयोजन समिति और प्रशासन ने सुरक्षा, चिकित्सा और यातायात से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
दोपहर बाद बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर बाद के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत न्यू सांगानेर रोड, एक्सप्रेस हाई-वे और सीकर रोड पर आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक को रोका या डायवर्ट किया जा सकता है। इन मार्गों पर वाहन चालकों को सड़क किनारे या अवैध रूप से वाहन पार्क नहीं करने की सलाह दी गई है।ट्रैफिक पुलिस के अनुसार अजमेर रोड से एक्सप्रेस हाई-वे की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रिंग रोड का उपयोग करना होगा। वहीं, सीकर रोड से आने वाले भारी वाहनों को टोडी मोड़ से पहले न्यू टीपी नगर होते हुए दौलतपुरा एक्सप्रेस हाई-वे की ओर भेजा जाएगा। दिल्ली रोड से अजमेर एक्सप्रेस हाई-वे की ओर आने वाले भारी वाहनों को चंदवाजी होकर दिल्ली रोड ट्रांसपोर्ट नगर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।हालांकि, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
शाम को दिल्ली रवाना होंगी राष्ट्रपति
महायज्ञ और समापन समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम 5:50 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पालम एयरपोर्ट, दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के प्रस्थान तक सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सख्ती से लागू रहेगी।प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें।


कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला