इंफोसिस ने प्रमोटर्स को दिए ₹2330 करोड़, नारायण मूर्ति के पोते एकाग्र को भी मिला मोटा हिस्सा
इंफोसिस के प्रमोटर्स और उनके परिवार के सदस्यों को कंपनी की तरक्की का काफी फायदा मिल रहा है. कंपनी में प्रमोटर्स की 14.6% हिस्सेदारी है, जिससे उन्हें बड़ा डिविडेंड मिलता है. इंफोसिस के ताजा डिविडेंड पेमेंट से प्रमोटर्स को 2,330 करोड़ रुपये मिले है. यह बड़ा डिविडेंड पेमेंट कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ और शेयरहोल्डर्स के प्रति कंपनी के रुख को दर्शाता है.
प्रमोटर्स के पास कितने शेयर्स
इंफोसिस के प्रमोटर्स के पास कुल 54.2 करोड़ शेयर हैं जो कंपनी के कुल शेयर्स का लगभग 14.6% हिस्सा हैं. इस बड़ी हिस्सेदारी का नतीजा ये हुआ कि जब कंपनी ने हाल ही में 43 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की तो अकेले प्रमोटर्स के हिस्से 2,330 करोड़ की कमाई आई है.
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए इंफोसिस ने कुल 43 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है जिसमें 21 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी शामिल है. यह पेमेंट पिछले साल के 1,527 करोड़ रुपये के डिविडेंड से 52% अधिक है.
इंफोसिस के दिग्गजों को कितना मिला
- इंफोसिस के चेयरमैन नंदन नीलेकणि के पास 4 करोड़ शेयर हैं. उन्हें इस बार डिविडेंड से 175 करोड़ रुपये की कमाई हुई.
- कंपनी के को-फाउंडर एन आर नारायण मूर्ति 1.5 करोड़ शेयरों के साथ 65 करोड़ रुपये के डिविडेंड के हकदार बने.
- वहीं, अन्य प्रमोटर्स में क्रिस गोपालकृष्णन के पास करीब 3.2 करोड़ शेयर हैं, जिन पर उन्हें 137 करोड़ का डिविडेंड मिला.
- सबसे बड़ी व्यक्तिगत हिस्सेदारी सुधा गोपालकृष्णन के पास है. उनके पास 9.5 करोड़ शेयर हैं, जिससे उन्होंने 410 करोड़ की भारी भरकम कमाई की.
दिग्गजों के बच्चों को भी मिले करोड़ों
- नारायण मूर्ति के बेटे रोहन मूर्ति के पास 6 करोड़ शेयर हैं, जिनसे उन्हें 261.5 करोड़ का डिविडेंड मिला.
- वहीं उनकी बहन ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति के पास 3.8 करोड़ शेयर हैं, जिससे उन्हें 167 करोड़ का डिविडेंड मिला.
- तीसरी पीढ़ी के सदस्यों के पास भी शेयर्स हैं, इनमें निकिता और मिलन शिबुलाल मंचंदा दोनों को 26.3 करोड़ का डिविडेंड मिला.
- तनुश नीलेकणि चंद्रा को 14 करोड़
- नारायण मूर्ति के पोते और सबसे युवा शेयरहोल्डर एकाग्र रोहन मूर्ति को 6.5 करोड़ का डिविडेंड मिला.


30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार, क्या एक साथ दो टी20 टीम खेलेगा भारत?
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: फाइल दबाने और लापरवाही के आरोप में दो अधिकारी हटाए गए।
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
घर बैठे लें स्ट्रीट फूड का मजा, बनाएं मसालेदार झालमुड़ी
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा