CM के दौरे से पहले जीतू पटवारी का पत्र, पांच मुद्दों पर मांगा जवाब
मध्यप्रदेश। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर 14 मार्च को प्रस्तावित विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र दौरे के दौरान कई गंभीर मुद्दों पर जवाब देने की मांग की है. पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस क्षेत्र का दौरा करने जा रहे हैं, वह वर्तमान में विधायक संजय पाठक का क्षेत्र है और उनसे जुड़े कई गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिन पर प्रदेश की गरीब, आदिवासी और किसान जनता जवाब चाहती है।
‘सरकार कब वसूली करेगी’
जीतू पटवारी ने अपने लिखे पत्र में मुख्यमंत्री से पूछा है कि विधानसभा में दिए गए आधिकारिक उत्तर के अनुसार संजय पाठक की पारिवारिक फर्मों पर करीब 443 करोड़ रुपए की रिकवरी लंबित बताई गई है. यदि यह सही है तो सरकार इस राशि की वसूली कब करेगी और डिमांड नोटिस कब जारी किया जाएगा. पटवारी ने यह भी सवाल उठाया कि करीब 1143 एकड़ जमीन गरीब आदिवासी परिवारों के नाम पर खरीदी गई बेनामी संपत्ति बताई जा रही है. इस मामले में राज्य सरकार क्या कार्रवाई करेगी। इसके अलावा उन्होंने आम सहारा निवेशकों के धन से खरीदी गई लगभग 309 एकड़ जमीन के मामले में संजय पाठक के परिवार और उनकी फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जमीन अटैच करने की मांग की. पटवारी ने कटनी के नगर सुधार न्यास की योजना क्रमांक-15 की जमीन का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि यह जमीन 311 परिवारों को आवंटित की जानी थी, लेकिन उस पर अवैध कब्जे के आरोप लगे हैं. सरकार को इसे वापस लेकर आम लोगों को नियमानुसार प्लॉट उपलब्ध कराना चाहिए।
‘मुख्यमंत्री जनता के सामने स्पष्ट जवाब दें’
जीतू पटवारी ने आगे कहा कि विधायक पर न्यायालय के फैसले को प्रभावित करने और न्यायाधीश पर दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं, जिनका उल्लेख न्यायालय के आदेश में बताया जा रहा है. पटवारी ने कहा कि इन मामलों में अब तक कार्रवाई न होना प्रशासनिक शिथिलता, राजनीतिक संरक्षण या किसी समझौते का संकेत देता है. उन्होंने मांग की है कि मुख्यमंत्री विजयराघवगढ़ दौरे के दौरान इन सवालों पर प्रदेश की जनता के सामने स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब दें।


आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान