"प्रचार के चक्कर में सुरक्षा से खिलवाड़": रिफाइनरी हादसे पर जूली का सरकार पर तीखा प्रहार
बालोतरा। जिले की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के बाद राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस हादसे को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताते हुए राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सुरक्षा इंतजामों में हुई इस चूक को अक्षम्य बताया।
सरकार पर लापरवाही का आरोप
टीकाराम जूली ने कहा कि रिफाइनरी अभी पूरी तरह तैयार नहीं है, लेकिन सरकार केवल प्रचार के लिए जल्दबाजी में उद्घाटन की तैयारी कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि सरकार दिखावे के बजाय वास्तविक सुरक्षा मानकों पर ध्यान देती, तो यह हादसा टाला जा सकता था। नेता प्रतिपक्ष ने इसे सरकारी लापरवाही का परिणाम बताते हुए मांग की कि ऐसी बड़ी परियोजनाओं में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। हालांकि, उन्होंने इस घटना में सभी के सुरक्षित होने की कामना भी की।


एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद