प्रेस विज्ञप्ति

Bhagwan Shrichand Public School, Chhindwara

श्रीचंद ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अंतर्गत संचालित Bhagwan Shrichand Public School ने सीबीएसई एवं एम.पी. बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं में पुनः उत्कृष्ट एवं सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्रदान करते हुए अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता को सिद्ध किया है। सत्र 2025-2026 में विद्यार्थियों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा तथा विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्टता का नया मापदंड स्थापित किया है।

कक्षा 10वीं (CBSE) के प्रमुख परिणाम

  • विद्यालय की छात्रा वंशिका विश्वकर्मा ने 92.6% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • समिक्षा वसुले ने 88.6% के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया।
  • काव्या डेहरिया ने 86.8% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • मयंक रघुवंशी ने 80.2% प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन इस प्रकार रहा-

  • लगभग 98% वियार्थियों ने सामाजिक विज्ञान में 89 से 99 के बीच विशेष योग्यता प्राप्त की।
  • 98% विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में 86 से 94 के बीच विशेष योग्यता प्राप्त की।
  • 87% विद्यार्थियों ने गणित में 78 से 92 के बीच विशेष योग्यता प्राप्त की।
  • 95% विद्यार्थियों ने अन्य विषयों में 75 से 92 के बीच विशेष योग्यता प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कक्षा 12वीं (MP Board) के प्रमुख परिणाम

  • विद्यालय के विभिन्न संकायों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई-
  • कृषि संकाय में 98% परिणाम प्राप्त हुआ।
  • कॉमर्स एवं बायो संकाय में 100% परिणाम दर्ज किया गया।
  • मैथ्स एवं आर्ट्स संकाय में 97% परिणाम प्राप्त हुआ।

मेधावी विद्यार्थियों में-

  • कक्षा 10वीं के प्रबल साहू ने 95% प्राप्त किए।
  • कक्षा 12वीं बायो के प्रयास सिंह बघेल ने 94% प्राप्त किए।
  • कक्षा 12वीं कॉमर्स की टीना राजपूत ने 91.2% तथा जैनब खान ने 90.6% प्राप्त किए।
  • कक्षा 12वीं मैथ्स की माधुरी अमर ने 86.6% प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अन्य उपलब्धियाँ

विद्यालय के 29 विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश शासन द्वारा लैपटॉप प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त, विगत दो वर्षों में विद्यार्थियों को कुल ₹20 लाख की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई, जो विद्यालय की निरंतर प्रगति का प्रमाण है।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. बरखा बेदी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
विद्यालय के डायरेक्टर श्री मनजीत सिंह बेदी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्रीचंद पब्लिक स्कूल छिन्दवाड़ा निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।