राज्य सरकार अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत - झाबर सिंह खर्रा
जयपुर। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त अग्निशमन कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित किया है।खर्रा ने अपने संदेश में कहा कि यह दिवस उन वीर अग्निशमन जवानों के अदम्य साहस, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, जो हर परिस्थिति में अपने प्राणों की परवाह किए बिना जन-जीवन एवं संपत्ति की रक्षा में तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा केवल एक विभाग नहीं, बल्कि सुरक्षा, सेवा और संवेदनशीलता का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि आपदा या संकट की घड़ी में अग्निशमन कर्मी बिना किसी भय के अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। उनका अनुशासन, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।नगरीय विकास मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें, आवश्यक सावधानियों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में संयम एवं सहयोग का परिचय दें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सतर्कताएं बड़े हादसों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
अंत में उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस अवसर पर अग्निशमन कर्मियों के साहस और सेवा भावना का सम्मान करते हुए सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें।


सुभेंदु सरकार की पहली प्रतिक्रिया: ‘हम पर हमला हुआ, कार तोड़ी गई’
पूर्व सेवा गणना पर बड़ा फैसला, हाई कोर्ट की डबल बेंच ने दिया झटका
मतदान के बीच बंगाल में बवाल: मुर्शिदाबाद से सिलीगुड़ी तक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें
BJP सांसद का हमला: मल्लिकार्जुन खरगे का ‘दिमागी संतुलन बिगड़ा’
नहर किनारे वीडियो शूटिंग के दौरान हादसा, इलाके में मातम
कर्मचारियों के कल्याण पर जोर, अमेजन इंडिया लगाएगी 2800 करोड़
यूपी बोर्ड के नतीजे आए: हाईस्कूल 90.42% और इंटर 80.38% पास
जबलपुर स्टेशन पर मानवता की मिसाल, स्काउट्स-गाइड्स की पहल
हाईवे पर वारदात, कुछ ही मिनटों में साफ कर गए बदमाश