तेज रफ्तार की टक्कर बनी काल, सास-दामाद की गई जान
उदयपुर। जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में सास और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दस वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा मालवा चौराहे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार दया भट्ट और उनके दामाद पुष्पराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थिति और बिगड़ गई जब ट्रक के पीछे आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलों का इलाज जारी
सूचना मिलते ही बेकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। कार में फंसे शवों को बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर लंबा जाम लग गया था।
मामले की जांच जारी
मृतक जोधपुर निवासी थे और उदयपुर से पिंडवाड़ा होते हुए जोधपुर जा रहे थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।


प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रेल चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर, पोषण पर विशेष फोकस
इंदौर में मेडिकल नियमों की अनदेखी, 32 डॉक्टर रडार पर
सुभेंदु सरकार की पहली प्रतिक्रिया: ‘हम पर हमला हुआ, कार तोड़ी गई’
पूर्व सेवा गणना पर बड़ा फैसला, हाई कोर्ट की डबल बेंच ने दिया झटका