आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
भोपाल|राजधानी भोपाल में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है. काॅलेज छात्रा को फर्जी पहचान के जारिए अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. दरअसल, इंजीनियरिंग छात्रा को आसिफ रजा नाम के मुस्लिम युवक ने लव जिहाद का शिकार बनाया. आसिफ रजा ने आशीष पांडेय बनकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है. आसिफ ने छात्रा के साथ शरीरिक संबंध बनाए और छात्रा के प्रेग्नेंट होने पर आसिफ ने उससे शादी करने से मना कर दिया. आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत महिला थाने में की है|
आरोपियों को जल्दी किया जाएगा गिरफ्तार – पुलिस कमिश्नर
लव जिहाद के मामले में पीड़िता ने आरोपी पर धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप लगाया है. आसिफ नाम के आरोपी ने सैफ शेख और साजेब खान के साथ मिलकर युवती पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला था. इंजीनियरिंग छात्रा से लव जिहाद मामले में पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज की है. उन्होंने कहा कि कॉलेज में आरोपी ने दोस्ती कर पीड़िता के साथ संबंध बनाएं. आसिफ रजा ने आशीष पांडेय बनाकर युवती से दोस्ती की थी. मुख्य आरोपी आसिफ बिहार का रहने वाला है. वहीं इसके अन्य दो साथी भी हैं, इनमें एक बिहार और एक भोपाल का रहने वाला है. कमिश्नर ने कहा कि जल्दी ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी|
पहले भी आए ऐसे मामले
शहर में इससे पहले भी एक फर्जी पहचान के जरिए लव जिहाद करने का मामला सामने आया था. आरोपी ने कॉलेज छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और बाद में उसके ऊपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया था. आरोपी ने युवती को अश्लील फोटो-वीडियों वायरल करने की धमकी देकर उसे लंबे समय तक खमोश रहने पर मजबूर भी किया|
शादी का झांसा देकर ग्वालियर बुलाया
आरोपी युवक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर ग्वालियर के जनकगंज इलाके में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इसी दौरान छात्रा को युवक पर शक हुआ और उसने जांच की. युवती ने जब पता लगाया तो पता चला कि आरोपी की असल में एक मुस्लिम युवक शादाब था|
पहले 2 बहनों का भी हुआ था भंडाफोड
इससे पहले बागसेवनिया थाना क्षेत्र में धर्मांतरण, प्रेमजाल और ब्लैकमेलिंग से जुड़े कथित मामले सामने आए थे. इस मामले में दो आरोपी बहनें आफरीन और अमरीन एक संगठित गिरोह को चलती थी, जो हिंदू लड़कियों से देह व्यपार करवाती थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बहनें आफरीन और अमरीन युवकों पर दबाव बनाने के लिए उनके खिलाफ अलग-अलग शहरों में आपराधिक मामले दर्ज कराने की रणनीति अपनाती थीं|


लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
हीटवेव का असर गहरा, MP में रात का अलर्ट; मजदूर दोपहर में नहीं करेंगे काम
मोहन यादव ने नमक्कल और अविनाशी में किया रोड शो, NDA के लिए मांगे वोट
अन्नाद्रमुक गठबंधन को लेकर गरजे खरगे, PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप