आसमान से गिरे बड़े-बड़े ओले, अर्जुनसर और आसपास के गांवों में नुकसान
बीकानेर। अर्जुनसर में दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और देखते-ही-देखते हालात बिगड़ गए। तेज आंधी-तूफान, मेघगर्जन और मूसलाधार बारिश के बीच नींबू से भी बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। इस प्राकृतिक आपदा ने न सिर्फ जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, बल्कि किसानों की पकी-खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया।
गेहूं और इसबगोल की फसल बर्बाद
रतनीसर के किसान मदन शर्मा ने बताया कि ओलावृष्टि इतनी तेज और भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में गेहूं और इसबगोल की पूरी फसल बर्बाद हो गई। ओले नींबू के आकार के थे और कई उससे भी बड़े थे। चक जोड़, नया खानीसर (99 आरडी), फूलेजी, चक भवानी नगर और आसपास के कई ग्रामीण इलाकों में भी यही कहर बरपा। अर्जुनसर बाजार में अचानक आई इस आपदा से अफरा-तफरी मच गई। राहगीर और दुकानदार खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कई लोग दुकानों और सुरक्षित स्थानों में शरण लेने को मजबूर हुए।
ओलों का वजन 150 ग्राम से भी ज्यादा
स्थानीय लोगों के अनुसार कई जगहों पर गिरे ओलों का वजन 150 ग्राम से भी ज्यादा था। चकजोहड़ के किसान रामकिशन ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा, 'हम सरसों की कटाई कर रहे थे। अचानक आसमान से ओले बरसने लगे। काम बीच में छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा।'
बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
इस बेमौसम ओलावृष्टि और तेज बारिश ने किसानों की चिंता कई गुना बढ़ा दी है। खासकर खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत एक झटके में बर्बाद हो गई। कई किसान अब सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।


खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल