मटर पनीर और नान को एयर फ्रायर में बनाने की ट्रिक
Air Fryer Me Sabji Kaise banaye? आजकल एयर फ्रायर हर रसोई का हिस्सा बनता जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इसमें ग्रेवी वाली सब्जी बन सकती है? अगर सही तरीका अपनाया जाए तो एयर फ्रायर में मटर पनीर और नान दोनों ही बनाया जा सकता है, वो भी रेस्तरां जैसे स्वाद वाला।
एयर फ्रायर का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। हमेशा एयर फ्रायर सेफ बाउल का इस्तेमाल करें। ग्रेवी ज्यादा पतली न रखें। सब्जी बनाते समय हर 5-7 मिनट में चलाएं और ओवरफिल न करें। आइए जानते हैं एयर फ्रायर में मटर पनीर की सब्जी और नान कैसे बनाई जा सकती है। बिना कढ़ाई में फ्राई किए रेस्तरां स्टाइल स्वाद के लिए क्या तरीका अपनाए।
एयर फ्रायर में मटर पनीर कैसे बनाएं?
सामग्री
- 200 ग्राम पनीर (क्यूब्स)
- 1 कप मटर
- 2 टमाटर (प्यूरी)
- 1 प्याज (बारीक कटा)
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर
- 2 चम्मच तेल या बटर
- नमक स्वादानुसार
एयर फ्रायर में मटर पनीर की सब्जी बनाने की विधि
- एयर फ्रायर को 3-5 मिनट तक 180°C पर प्रीहीट करें।
- एक एयर-फ्रायर सेफ बाउल में तेल, प्याज और अदरक-लहसुन डालें।
- इसे 5 मिनट तक पकाएं। बीच में एक बार चलाएं।
- अब टमाटर प्यूरी और सारे मसाले डालकर 7-8 मिनट पकाएं।
- मटर और पनीर डालें, थोड़ा पानी मिलाएं।
- 5-7 मिनट और पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें।
- मटर पनीर की सब्जी तैयार है। इसे बनाने में कुल 15-20 मिनट का समय लग सकता है।
रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने के टिप्स
- अंत में 1 चम्मच बटर डालें।
- कसूरी मेथी क्रश करके डालें।
- थोड़ा क्रीम मिलाएं।
- बीच-बीच में चलाना न भूलें।
एयर फ्रायर में नान कैसे बनाएं?
सामग्री
- 2 कप मैदा
- आधा कप दही
- आधा चम्मच बेकिंग पाउडर
- नमक, चीनी
- थोड़ा तेल
एयर फ्रायर में नान कैसे बनाएं?
- स्टेप 1- सभी सामग्री मिलाकर सॉफ्ट आटा गूंध लें।
- स्टेप 2- एक घंटे के लिए ढककर रखें।
- स्टेप 3- नान बेलकर एयर फ्रायर में रखें।
- स्टेप 4- 180 C पर 5-7 मिनट तक पकाएं।
ऊपर से बटर लगाएं। बिल्कुल ढाबा स्टाइल स्वाद मिलेगा।


दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।