CCTV में कैद चोरी: मंदिर का गेट तोड़ चांदी का छत्र चुराया
सीकर। के काल भैरव मंदिर में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां चोर ने वारदात से पहले बाहर बैठकर बीड़ी पी और फिर आराम से मंदिर का गेट तोड़कर चांदी के छत्र चोरी कर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
व्हाइट हाउस गली स्थित मंदिर की है घटना
घटना रामलीला मैदान के पास व्हाइट हाउस गली स्थित मंदिर की है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, रात करीब 3:15 बजे एक युवक मुंह पर काला कपड़ा बांधकर और हाथ में सरिया लेकर मंदिर पहुंचता है। वह पहले बाहर बैठकर बीड़ी पीता है, फिर सरिए से गेट तोड़कर अंदर घुसता है और चांदी के छत्र लेकर फरार हो जाता है।
पुजारी के मंदिर पर पहुंचने पर हुई घटना की जानकारी
मंदिर के पुजारी गोविंद सुबह करीब 4:15 बजे जब पूजा के लिए पहुंचे, तो गेट खुला मिला और अंदर से चांदी के छत्र गायब थे। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें पूरी घटना सामने आई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
घटनास्थल से पुलिस चौकी महज 300 मीटर दूर मौजूद
हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से महज 300–400 मीटर दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है और इलाके में रात के समय गश्त भी होती है। इसके बावजूद चोर बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।