राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें अफवाह, डीलर्स एसोसिएशन ने दी सफाई
जयपुर।ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर चल रहा है। इन अफवाहों के चलते कुछ जिलों में पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ और लंबी कतारों के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिससे आम लोगों में डर और घबराहट का माहौल बन गया है। पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई वीडियो और संदेश तेजी से फैल रहे हैं। इन संदेशों में दावा किया जा रहा है कि युद्ध की स्थिति के कारण भारत में तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है और पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत आ सकती है। इन अफवाहों के बाद कई जिलों में लोग एहतियात के तौर पर पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर अपनी गाड़ियों की टंकियां भरवाने लगे, जिससे अचानक भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिलीं।
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का बयान
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के संरक्षक सुमित बगई ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर वायरल खबरों को पूरी तरह भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। कई वायरल वीडियो पुराने हैं या अन्य राज्यों के हैं, जिन्हें मौजूदा हालात से जोड़कर गलत तरीके से फैलाया जा रहा है। कुछ वीडियो एआई तकनीक से भी तैयार किए गए हैं, जिनका उद्देश्य आम लोगों में भ्रम फैलाना है।
भारत में तेल आपूर्ति सुरक्षित
भारत की तेल आपूर्ति फिलहाल सुरक्षित बताई जा रही है। देश रूस सहित अन्य देशों से तेल आयात कर रहा है और रूस ने भारत को किसी भी परिस्थिति में तेल आपूर्ति जारी रखने का भरोसा दिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश के पास लगभग 50 दिनों के लिए कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का सुरक्षित भंडार मौजूद है, जिसमें 25 दिन का कच्चा तेल और 25 दिन का रिफाइंड पेट्रोल-डीजल शामिल है।
पेट्रोल पंप संचालकों की जानकारी
एमएनजी ग्रुप के मैनेजर उस्मान खान ने बताया कि उनके पेट्रोल पंप पर फिलहाल पांच दिन का स्टॉक उपलब्ध है और तेल कंपनियों से लगातार सप्लाई मिल रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और संदेश पूरी तरह भ्रामक हैं और आम जनता को इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल की खरीदारी कर स्थिति को बिगाड़ने से बचें। असली स्थिति यह है कि प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और सुरक्षित है।


राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर