जंगल में जुआ, नाम भी चर्चा में… पुलिस की चुप्पी पर सवाल
पांढुरना| जिले के लोधीखेड़ा और साईखेड़ा क्षेत्र के जंगलों में कथित रूप से बड़े स्तर पर जुआ संचालित होने की चर्चाओं ने तूल पकड़ लिया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार “राहुल चक्की” और “गोलू बाबीस्तले” द्वारा कथित रूप से जुए का संचालन किया जा रहा है, जहां लाखों रुपये के दांव लगाए जाने की बात कही जा रही है।चर्चाओं में विनोद जुनघरे का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि इन सभी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और संबंधित व्यक्तियों की प्रतिक्रिया भी सामने नहीं आई है।इधर, क्षेत्र में तंज कसते हुए सवाल उठ रहे हैं कि यदि जंगल क्षेत्र में इस स्तर की गतिविधियां चल रही हैं, तो क्या स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है? या फिर जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं दिख रही?
वीडियो में जुआ खेलते दिखे लोग, जनप्रतिनिधि का नाम भी चर्चा में
पांढुरना जिले के लोधीखेड़ा–साईखेड़ा जंगल क्षेत्र में कथित रूप से संचालित जुए के खेल को लेकर मामला अब और गंभीर हो गया है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कई लोग जुआ खेलते हुए और दांव लगाते नजर आ रहे हैं।चर्चाओं के अनुसार, इस वीडियो में विनोद जुनघरे, नगर पालिका सौंसर के उपाध्यक्ष, भी कथित रूप से दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और न ही संबंधित जनप्रतिनिधि की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।यदि वीडियो की सत्यता प्रमाणित होती है, तो यह न केवल अवैध गतिविधियों बल्कि जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर भी गंभीर प्रश्न खड़े कर सकता है।


करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव