पोकरण में युद्धाभ्यास वायुशक्ति 2026 का सुपर सोनिक बूम के साथ आगाज
जैसलमेर । राजस्थान के जैसलमेर के पोकरण में युद्धाभ्यास वायुशक्ति 2026 का सुपर सोनिक बूम के साथ आगाज हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के पूरे दृश्य को दिखाया गया। ऑपरेशन सिंदूर की तरह जगुआर और मिराज ने दुश्मन के रनवे और हैंगर को उड़ाया।
एयरफोर्स की महिला फाइटर पायलट अवनि चतुर्वेदी ने सुखोई एमकेआई 30 विमान से डॉग फाइट दिखाई। सुखोई ने जगुआर विमान के साथ डॉग फाइट किया। सिमुलेटेड टारगेट हिट किया। भारतीय वायु सेना ने दिखाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किस तरह पाकिस्तान के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम की लोकेशन पता कर उस ध्वस्त कर दिया। इंडियन एयर फोर्स ने डिकॉय ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के तहत एक डिकॉय विमान (मूविंग एनिमी एरियल टारगेट) भेजा गया, जिसे दुश्मन ने असली समझकर गिराया और भारतीय जेट गिराने का दावा किया। लेकिन एयर फोर्स ने यह नकली प्लेन पाकिस्तान के रडार की लोकेशन जानने के लिए भेजा थे। लोकेशन पता चलते ही वायु सेना ने अपने ड्रोन से हमला कर उन्हें खत्म कर पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम की कमर तोड़ दी।
इस युद्धाभ्यास में पहली बार सी-130 विमान रात में रनवे पर उतरा। यहां जिन गरुड़ कमांडो ने लोगों को रेस्क्यू किया था, उन्हें इवेक्युएट किया गया। युद्धाभ्यास के बाद एयरफोर्स की ओर से निर्मलजीत सिंह सेखों के शौर्य को सलाम करते हुए ड्रोन शो के दौरान उनकी तस्वीर उकेरी। आज भी युद्ध अभ्यास में तेजस विमान ने भाग नहीं लिया। तेजस में तकनीकी गड़बड़ियों की खबरें आई थी और कहा जा रहा है कि सभी तेजस विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया है। इस अभ्यास को देखने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं, जहां राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनकी अगवानी की।


दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश