परीक्षा की तैयारी के बीच मातम: अनियंत्रित कार की टक्कर से छात्रा, पिता और एक अन्य की जान गई
शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार छात्रा और उसके पिता को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार चालक समते तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य बाइक सवार घायल हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर दिया. जिसके बाद मामले में मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
स्कूल से लौट रही थी छात्रा, मिली दर्दनाक मौत
जानकारी के अनुसार, पिछोर थाना निवासी प्रियंका लोधी 11वीं कक्षा की छात्रा थी. वह दोपहर करीब 1 बजे अपने पिता रहम सिंह लोधी के साथ बाइक पर सवार होकर कन्या हायर सेकेण्डरी सकूल में एममिट कार्ड लेने गई थी. एडमिट कार्ड लेकर वह पिता के साथ वापस आ रही थी. इस दौरान श्रीनगर गांव में स्थित मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी.
कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत
कार और बाइक में भीषण टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में रहम सिंह लोधी और उसकी बेटी प्रियंका लोधी सहित कार सवार राहुल लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए पिछोर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं.
हादसे के दौरान अनियंत्रित कार की चपेट में ग्राम राखौरा निवासी रामअवतार लोधी भी आ गया. कार की टक्कर से उसकी स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह उछल कर काफी दूर जाकर गिरा. बेहोशी की हालत में उसे भी उपचार के लिए पिछाेर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे होश आ गया, जिसके बाद वह घर लौट गया.
पिछोर थाना प्रभारी नीतू सिंह ने बताया, "सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है."


राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम