पांढुरना में जुए पर सियासत गरम, विधायक ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल
पांढुरना। जिले में कथित रूप से संचालित जुए के कारोबार को लेकर मामला अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। शिकायतों के बीच “राहुल चक्की” नाम सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।इसी बीच क्षेत्रीय विधायक विजय चौरे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में पुलिस के नाम का उल्लेख करते हुए अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।विधायक ने संकेत दिया है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मामला विधानसभा तक ले जाया जाएगा। उनके पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है और स्थानीय प्रशासन पर दबाव भी देखा जा रहा है।हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इस पूरे प्रकरण पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि आरोपों में सच्चाई पाई जाती है, तो यह कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।


नारी शक्ति वंदन पर मंथन, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ST-SC अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ, मात्रात्मक आंकड़ों के लिए उच्च स्तरीय समिति तैयार
राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात