वॉलीबॉल,, छिंदवाड़ा की बेटियों ने लहराया परचम बनी मध्यप्रदेश चैंपियन
!! अनन्या मध्यप्रदेश की सर्वश्रेष्ठ अटैकर से सम्मानित !!
छिंदवाड़ा की शेरनी बेटियों पर गर्व है उनका जज्बा उनके साहस, शक्ति और गौरव को दर्शाती है। हमारी बेटियां, उनके पास ऊँची उड़ान भरने के हौसले होते हैं, और वे किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। हम बेटियों के जज़्बे, प्रेम और सशक्तिकरण को सेल्यूट करते हे डॉ सुशील पटवा ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सिंगरोली में आयोजित 46 मध्यप्रदेश सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता महिला वर्ग में छिंदवाड़ा की जांबाज बच्चियों ने शानदार प्रदर्शन कर, ग्वालियर, शहडोल, सिंगरोली, रीवा को हराकर कर फाइनल में पहुंची , खिताबी भिड़ंत में छिंदवाड़ा की बेटियों ने शानदार खेल दिखाते हुए नर्मदापुरम को 3,,1 सेट से पराजित कर मध्यप्रदेश वॉलीबॉल सब जूनियर व चैंपियनशिप का ताज अपने नाम किया छिंदवाड़ा की ओर अनन्या, पीहू उईके शांनवी यादव, ओर आराध्या का खेल उत्कृष्ट रहा,

*सब जूनियर वॉलीबॉल सिंगरोली,, महिला वर्ग में छिंदवाड़ा टीम को फाइनल जीतने पर कोटिश बधाई, विशेष तौर पर कोच संजय बामने, सेजल, मैनेजर दीनदयाल यादव ओर जमील खान को छिंदवाड़ा वालीबाल संघ के अध्यक्ष शेषराव यादव, अनुरोध शर्मा, रवि भाऊ , दिलीप वर्मा, आर हांफी , अनिल चंद्रेश्वर, राधा आशीष पांडे ने पूरी टीम को सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित की


यात्रियों को झटका, कुछ ट्रेनें रद्द तो कुछ का बदला शेड्यूल
नियमों को ठेंगा दिखाकर निजी कंपनी का प्रमोशन, सरगुजा के दो स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस
हनुमानताल पुलिस को भनक तक नहीं, CSP ने मारा छापा
नारी शक्ति वंदन पर मंथन, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की