पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
Bhopal News के तहत स्थानीय निधि संपरीक्षा की जांच में ग्राम पंचायतों में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि सरकार पंचायतों को नियम, प्रक्रिया और भुगतान व्यवस्था को लेकर विशेष प्रशिक्षण दे, क्योंकि कई जगह मनमानी तरीके से काम हो रहा है।
वर्ष 2021 और 2022 में 32 जनपद पंचायतों और 4,674 ग्राम पंचायतों का सैंपल ऑडिट किया गया। जांच में पाया गया कि संबल योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई। जनपद पंचायत सेगांव में जीवित प्रमाण पत्र के बिना हजारों पेंशनरों को करीब 50 लाख रुपए बांट दिए गए। वहीं तामिया में मृत व्यक्तियों के नाम पर पंजीयन कर 21 लाख रुपए का भुगतान किया गया।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि विदिशा, तामिया, घोड़ाडोंगरी, पाली, नीमच, शाजापुर, गोटेगांव, राघौगढ़, करेरा और मंडला समेत 15 ब्लॉकों में एक ही कार्य के लिए दो-दो बार भुगतान हुआ। कुछ मामलों में निर्धारित राशि से कई गुना अधिक भुगतान किया गया।
टैक्स वसूली में भी गड़बड़ी पाई गई। संपत्तिकर, बाजार शुल्क, जलाशय पट्टी और दुकान किराया जैसी मदों में आय-व्यय का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया। ऑडिट के दौरान 15 जनपद पंचायतों में 14 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली बकाया पाई गई।


होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।