T20 World Cup: सुपर आठ का रोमांच आज से, पाकिस्तानी स्पिन और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कौशल की होगी परीक्षा
टी20 विश्वकप में सुपर आठ चरण का रोमांच शनिवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले मुकाबले से शुरू होगा। दोनों टीमें लीग चरण में 2024 की विजेता और उपविजेता से हार चुकी हैं। पाकिस्तान को गत चैंपियन भारत से 61 रन, तो न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका से सात विकेट से करारी शिकस्त मिली थी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच असल टक्कर स्पिन और बल्लेबाजी कौशल की होगी। पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक की अगुआई में बेहतर स्पिन गेंदबाजी आक्रमण है, तो न्यूजीलैंड को टिम सीफर्ट और फिन एलन की सलामी जोड़ी के अलावा, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र और मार्क चेपमैन मजबूती प्रदान करते हैं।
पाकिस्तान को धीमी पिच का फायदा
सलमान आगा की पाकिस्तान के लिए मजबूत पक्ष यह है कि उसकी टीम कोलंबो और श्रीलंकाई परिस्थितियों से टी20 विश्वकप शुरू होने से पहले ही परिचित ही सुकी है। आर. प्रेमादासा स्टेडियम में वह दो मुकाबले खेल चुकी है। न्यूजीलैंड के लिए दिक्कत यह है कि उसके खिलाड़ी जनवरी से ही भारत में बल्लेबाजी के अनुकूल पिचों पर खेलते आ रहे हैं। सुपर आठ के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को कोलंबो की धीमी पिच पर पाकिस्तानी स्पिनरों से निपटने के लिए खास रणनीति बनानी होगी। हालांकि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भारत के विश्वस्तरीय स्पिनरों का अच्छे से सामना कर चुके हैं।
आठवां टी20 विश्व कप मैच खेलेंगी दोनों टीमें
टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने अब तक सात मैच खेले हैं। पाकिस्तान ने पांच और न्यूजीलैंड ने दो मैच जीते हैं। अतीत को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड की टीम सतर्कता के साथ ही आक्रामक रुख अपनाना चाहेगी। न्यूजीलैंड को पता है कि पाकिस्तान के पास स्पिन आक्रमण है, लेकिन उसकी बल्लेबाजी में गहराई कम नहीं है। वहीं, तेज गेंदबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। पाकिस्तान की बल्लेबाजी साहिबजादा फरहान के आसपास ही घूमती है। तेज गेंदबाजी असर नहीं दिखा पा राही है। मिचले सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी पाकिस्तान पर बढ़त दिलाती है।


राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर