19 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, तीन आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ|उत्तर प्रदेश में फर्जी बिलिंग के जरिए सरकार को बड़ा नुकसान पहुंचाने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने 300 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने कॉपर स्क्रैप के नाम पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) भी क्लेम की थी। डीजीजीआई को इस रैकेट की गोपनीय सूचना मिली थी। जांच में पुष्टि होने के बाद 19 टीमों ने लखनऊ, दिल्ली और सोनौली सहित विभिन्न शहरों में एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई में 100 से अधिक अधिकारी शामिल रहे।डीजीजीआई ने लखनऊ से दो और दिल्ली से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपित फर्जी फर्म बनाकर कॉपर स्क्रैप की काल्पनिक खरीद-फरोख्त दिखाते थे। इनमें से एक व्यक्ति दीपांशु गर्ग नौकरों के नाम पर फर्जी फर्म बनाता था और वर्क कांट्रैक्ट सप्लायरों के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी बिल काटता था। गिरफ्तार सभी लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी, नए मंत्रियों की एंट्री पर सियासी सरगर्मी
मिर्जापुर में खौफनाक सड़क हादसा, टक्कर के बाद गाड़ी में लगी आग, 11 जिंदा जले
बंगाल में तेज रफ्तार, तमिलनाडु में भी बढ़ा मतदान प्रतिशत
दतिया अस्पताल में हंगामा, नकाबपोश बदमाशों ने अटेंडर को पीटा
विश्व पुस्तक दिवस पर सीएम मोहन यादव का संदेश—किताबों से बढ़ेगा ज्ञान और संस्कार
फर्ज सर्वोपरि: वोट देने के लिए विदेश से स्वदेश लौटे सुपरस्टार अजित कुमार।
12 साल बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा अतीत: ब्राजीलियन मॉडल ने कोहली के साथ नाम जुड़ने पर जताया गुस्सा