क्या बारिश करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम का काम तमाम? एक अंक से जिम्बाब्वे पहुंचेगा सुपर-8 में
जिम्बाब्वे का सामना टी20 विश्व कप के ग्रुप बी में आयरलैंड से होना है। इस मैच में हालांकि, बारिश का साया है जिस कारण अब तक टॉस नहीं हो सका है। अगर मैच बारिश में धुलता है तो इससे जिम्बाब्वे का फायदा होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का सफर यहीं थम जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा
ग्रुप बी से श्रीलंका की टीम सुपर आठ चरण में पहुंच चुकी है और दूसरे स्थान के लिए जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला है। जिम्बाब्वे ने लगातार दो मैच जीते हैं और अब एक जीत उसे अगले दौर में पहुंचा देगी। इतना ही नहीं, अगर जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच बारिश की भेंट चढ़ता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे, ऐसे में जिम्बाब्वे के पांच अंक हो जाएंगे और वह सुपर आठ में पहुंच जाएगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अगर आखिरी मैच जीत भी जाती है तो उसके चार अंक ही रहेंगे और वह बाहर हो जाएगी।
पल्लेकल में बारिश फिर शुरू
पल्लेकल में बारिश फिर शुरू गई है और पूरा मैदान कवर्स से ढका गया है। आउटफील्ड के चारों ओर कवर्स लगे हुए हैं और कवर्स के ऊपर काफी पानी भरा हुआ है। मैच भारतीय समयानुसार तीन बजे से शुरू होना था, लेकिन अब तक टॉस भी नहीं हो सका है। अगर मैच शुरू होता है तो यह अब तय है कि ओवरों में कटौती होगी और मुकाबला 20-20 ओवर का तो नहीं हो सकेगा। भारतीय समयानुसार शाम 6:10 बजे तक कटऑफ टाइम है। यानी तब तक मैच नहीं शुरू हो सका तो मुकाबला रद्द हो जाएगा।


राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव