MP में बड़ा हादसा, खदान धंसने से दो बच्चियों समेत तीन की मौत
सिंगरौली। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी की खदान धंसने से 3 लोगों की मौत हो गई। इसमें 2 बच्चियां और 1 महिला शामिल है। प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हादसे में 2 महिलाएं भी घायल बताईं जा रही हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार,सिंगरौली जिले में रविवार को कुछ ग्रामीण मिट्टी की खदान से मिट्टी निकाल रहे थे। उसी दौरान हादसा हो गया। हादसे की जानकारी जैसे ही गांव के अन्य लोगों को हुई तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने रेस्क्यू कर महिलाओं को खदान से बाहर निकाला।
इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और दो बच्चियां की मौत हो गई है। वहीं 2 महिलाएं घायल हो गई है। देवसर एसडीओपी गायत्री शर्मा के अनुसार कि जिले के छुही खदान धसने से 10 साल की प्रीति सिंह, साल 16 की बसंती और 50 साल की फूलमती यादव की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके अलावा 50 साल की कौसल्या सिंह और 45 साल की सकमुनि सिंह घायल हो गईं।


राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर