2 कंपनियों के आ रहे हैं IPO, सेबी की मिली मंजूरी, लिस्ट में फार्मा कंपनी भी
दो और कंपनियों का आईपीओ दस्तक देने जा रहा है। Sai Parenteral Limited और Hella Infra Market ने आईपीओ के लिए आवेदन किया था। सेबी की तरफ से इन दोनों कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है।
प्रमोटर्स भी बेचेंगे शेयर
तेलंगाना की कंपनी Sai Parenteral Limited ने 30 सितंबर 2025 को आईपीओ के लिए आवेदन किया था। ड्राफ्ट के अनुसार इस आईपीओ में 285 करोड़ रुपये का फ्रेश शेयर और 3500000 शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी किए जाएंगे। विकास इंडिया ईआईएफ-I, तिलोकचंद पूनमचंद ओस्टवाल, देवेंद्र चावला, भंवर लाल चंडक, श्रीलेखा, पद्मा, विजय गोंडी, आइडिया एंड जर्नी प्राइवेट लिमिटेड सहित कई मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी को आईपीओ के जरिए कम करेंगे।Hella Infra Market ने सेबी के पास कॉन्फिडेंशियल रुट के जरिए सेबी के पास आवदेन किया गया है। जिसकी वजह से पब्लिक में डीटेल्स सामने नहीं आए हैं।
ड्रोन बनाने वाली कंपनी के शेयर करीब 8% टूटा, तिमाही नतीजों ने दिया झटका
Sai Parenteral Limited का क्या है प्लान
कंपनी आईपीओ से जुटाए पैसे में से 100 करोड़ रुपये का उपयोग अपने क्षमता के विस्तार और मैन्युफैक्चरिंग सेंटर को विकसित करने के लिए करेगी। 18 करोड़ रुपये का उपयोग रिसर्च एंड डेवलपमेंट, 20 करोड़ रुपये मौजूदा बकाया और 33.30 करोड़ रुपेय का प्रयोग वर्किंग कैपिटल के किया जाएगा। 36 करोड़ रुपये कंपनी अपनी सब्सिडियरी में निवेश के लिए करेगी।
सोमवार को शेयर बाजार में रहेगी छुट्टी, BSE और NSE में नहीं होगा कारोबार
क्या करती है कंपनी
Sai Parenteral Limited एक फार्मा कंपनी है। कंपनी रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस करती है। कंपनी ब्रांडेंड जेनेरिग फॉरम्यूलेशंस, कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन प्रोडक्ट और सर्विसेज घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में देती है।कंपनी के प्रोडक्ट में एटीबायोटिक, एंटीडायबेटिक, सप्लीमेंट्स, विटामिन, मिनिरल्स और सप्लीमेंट्स के लिए टैबलेट, कैपसूल आदि का उत्पादन करती है।


'ए स्टोरी दैट रिफ्यूज्ड टू डाई': 14 साल बाद सामने आएंगे इरफान खान के अनदेखे फिल्मी पल।
70 के दशक की दो हसीनाओं में वैचारिक टकराव? जीनत अमान पर मुमताज की तीखी टिप्पणी।
‘रावण’ और ‘जहरीला सांप’ जैसे बयान, खरगे के पुराने विवाद फिर चर्चा में
10 करोड़ की वापसी और 'प्रलय' में पार्टनरशिप; रणवीर सिंह ने फरहान को दिया सुलह का प्रस्ताव।
एमपी में गर्मी से हाल बेहाल, मैहर में 5वीं तक छुट्टी, रातें भी रहेंगी गर्म
ट्रम्प का बयान: ईरान में एकजुटता की कमी, इसलिए बढ़ाया गया सीजफायर
गोविंदा के गिरते करियर पर समीर अंजान भावुक; बोले- 'उनका वक्त फिलहाल खराब चल रहा है'।
एमपी के अनूपपुर में बदमाशों का कहर, पुलिस पर पथराव, सर्विस रिवॉल्वर छीनी