हवामहल-आमेर जोन में बकाया कर वसूली पर सख्ती
जयपुर । नगर निगम जयपुर द्वारा बकाया नगरीय विकास कर वसूली को लेकर सख्ती जारी है। नगर निगम जयपुर के आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार हवामहल-आमेर जोन क्षेत्र में बकाया नगरीय विकास कर नहीं चुकाने वाले संपत्ति धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। हवामहल-आमेर जोन उपायुक्त के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा नगर निगम जयपुर मुख्यालय की सतर्कता शाखा के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान कुल चार संपत्तियों को चिन्हित किया गया, जिन पर नगरीय विकास कर के रूप में कुल रूपये 18,58,997- की बकाया राशि थी।जोन उपायुक्त सीमा चैधरी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान तीन संपत्ति धारकों ने मौके पर ही बकाया कर राशि जमा करा दी, जिसके पश्चात उनकी संपत्तियों को कुर्की से मुक्त कर दिया गया। वहीं एक संपत्ति पर बकाया राशि जमा नहीं कराने पर नियमानुसार सीज (सील) की कार्रवाई की गई।नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बकाया कर जमा नहीं कराने वाले संपत्ति धारकों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निगम का उद्देश्य कर वसूली सुनिश्चित कर शहर में बेहतर नागरिक सुविधाएं और विकास कार्यों को गति देना है।नगर निगम जयपुर ने सभी संपत्ति धारकों से अपील की है कि वे समय पर अपना बकाया कर जमा कराएं, अन्यथा उनके विरुद्ध कुर्की एवं सीज जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।


रेल चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर, पोषण पर विशेष फोकस
इंदौर में मेडिकल नियमों की अनदेखी, 32 डॉक्टर रडार पर
सुभेंदु सरकार की पहली प्रतिक्रिया: ‘हम पर हमला हुआ, कार तोड़ी गई’
पूर्व सेवा गणना पर बड़ा फैसला, हाई कोर्ट की डबल बेंच ने दिया झटका
मतदान के बीच बंगाल में बवाल: मुर्शिदाबाद से सिलीगुड़ी तक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें
BJP सांसद का हमला: मल्लिकार्जुन खरगे का ‘दिमागी संतुलन बिगड़ा’
नहर किनारे वीडियो शूटिंग के दौरान हादसा, इलाके में मातम
कर्मचारियों के कल्याण पर जोर, अमेजन इंडिया लगाएगी 2800 करोड़
यूपी बोर्ड के नतीजे आए: हाईस्कूल 90.42% और इंटर 80.38% पास