(सारनी।मध्यप्रदेश)
श्री श्री 1008 बाबा मठारदेव बाबा के  तलहटी मेला स्थल पर प्रिंस ग्रुप पाथाखेड़ा के तत्वावधान में वर्ष 2012 से लगातार विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन चुका है।

प्रिंस ग्रुप के संस्थापक श्री ओमप्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि बाबा मठारदेव महाराज के प्रति अटूट आस्था और विश्वास के साथ प्रत्येक वर्ष तलहटी मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस भंडारे में प्रतिवर्ष लगभग 15 से 20 हजार श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10:30 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया, जो देर शाम तक निरंतर चलता रहेगा। प्रिंस ग्रुप द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भंडारे में सम्मिलित होने की अपील की गई है।

इस भंडारे के सफल आयोजन में विशेष रूप से पंकज मेहरा, संपादक/अधिवक्ताअखण्ड प्रताप झोड़, जितेश पहाड़े, सुभाष सिंह, राकेश वस्त्राने, दयानंद सिंह, कमलेश सिंह, प्रखंड झोड़ सहित अन्य साथियों का सराहनीय सहयोग रहता है।