राजू ईरानी का 'ट्रेन' वाला गेम! पुलिस को घंटों तक घुमाता रहा शातिर ठग, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Raju Irani: ईरानी डेरा के सरगना राजू ईरानी को एमपी पुलिस गुजरात के सूरत से रविवार को लेकर भोपाल लेकर आई थी. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. अब पुलिस लूट, रंगदारी और डकैती समेत कई मामलों में पूछताछ कर रही है. राजू ईरानी खुद को निर्दोष बता रहा है, किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए बीमारी का बहाना बना रहा है.
‘2017 के बाद कोई वारदात नहीं की’
राजू ईरानी के खिलाफ निशातपुरा पुलिस के पास तीन स्थायी वारंट और एक क्रिमिनल वारंट है. अब पुलिस के सामने वह मनगंढत कहानी बना रहा है. पूछताछ में तरह-तरह की बीमारियों की बात कहकर बचने की कोशिश कर रहा है. स्वयं को निर्दोष बताने के लिए आरोपी लगातार गुमराह कर रहा है.
उसने पूछताछ में बोला कि 2017 के बाद उसने कोई वारदात नहीं की है. डेरे में रहने वाले दुश्मन जबरन नाम लगाते हैं. उसने पुलिस को बताया कि वह अधिकांश वारदातें भोपाल के बाहर करता था. वहीं पुलिस के कहना है कि राजू बेहद शातिर किस्म का अपराधी है और पूछताछ से बचने के लिए मनगढ़ंत कहानियां गढ़ रहा है. राजू से डोजियर भरवाया गया है, जिसमें उसके परिवार के सदस्यों सहित करीबी रिश्तेदारों की जानकारी दर्ज की गई.
पुलिस ने आगे बताया कि फरारी के दौरान राजू की मदद करने वालों की जानकारी भी जुटाई जा रही है ताकि अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके.
राजू मोबाइल घर पर छोड़कर भागा था
पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. राजू ईरानी जब भोपाल से जब भागा था तो मोबाइल घर पर ही छोड़कर गया था ताकि उसे कोई पकड़ ना सके. वह ट्रेन से सूरत गया था, वहां उसका ससुराल है इसलिए उसे आसानी से पनाह मिल गई.


होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।