वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में बोले CM मोहन यादव, भारत के स्वरूप पर दिया जोर
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है. इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज समेत तमाम लोग शामिल हुए. वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन मानस भवन में किया गया है. ये कॉन्फ्रेंस 2 से 4 जनवरी तक चलेगी।
‘भारत का स्वरूप बनाए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी’
जबलपुर के मानस सभवन में आयोजित वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में 12 देशों के शोधकर्ता शामिल हुए. इस मौके पर कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संबोधित किया. उन्होंने कहा, ‘भारत का स्वरूप बनाए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी है. भगवान राम और कृष्ण को आदर्श बनाने की जरूरत है. भगवान राम के जीवन से हर सवाल का उत्तर मिल जाता है. भविष्य के लिए तैयार करने की नजर केवल सन्त की हो सकती है. हमारा देश संतों पर गर्व करता है. भगवान राम ने बिना सुविधाओं के ही संसार जीत लिया. राम ने अपने जीवन से सबको गले लगाना सिखाया. राम राज्य को याद कर लो, सब मिल जाएगा. वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस के लिए सबको धन्यवाद देता हूं. जबलपुर भाग्यशाली नगर है. यहां के काले पत्थर भी संगमरमर के बन जाते हैं।
‘सनातनी परंपरा को खत्म नहीं होने देंगे’
वहीं कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए. उन्होंने कहा, ‘संतों ने भारतीय संस्कृति को सनातनी बनाने की कोशिश की है. संतों में सनातनी परंपरा को खत्म नही होने दिया. भारत को भारत बनाए रखने के लिए रामचरितमानस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. तुलसीबाबा ने सनातन के प्रवाह को सुरक्षित रखने का काम किया है. तुलसी बाबा के महाकाव्य ने प्रमुख भूमिका निभाई है. वैचारिक प्रदूषण के माहौल में रामायण कॉन्फ्रेंस बेहद जरूरी है. राम के चरित को जीवन मे उतरने की आवश्यकता है. रामायण को ग्रंथ से बाहर निकालकर जीवन मे उतराना है. ये वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस जबलपुर के बाहर भी होना चाहिए।


ध्रुव योग का खास संयोग: इस साल मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी मुहूर्त
बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े