छत्तीसगढ़ में शीतलहर का कहर: नए साल पर बढ़ी ठंड, अलर्ट जारी
Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में नए साल 2026 की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को तेज सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से लुढ़का है। सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रा रोड में पारा 6.0 डिग्री, राजनांदगांव में 8.5 डिग्री और दुर्ग में 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री, जगदलपुर में 9.0 डिग्री और राजधानी रायपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Chhattisgarh Weather Alert के अनुसार प्रदेश में अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी। खासकर सरगुजा और दुर्ग संभाग में शीतलहर का असर ज्यादा रहेगा। रायपुर में आज सुबह कोहरा या धुंध छाए रहने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुबह-शाम बाहर निकलते समय सतर्कता बरतने की अपील की गई है।


हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भावुक हुए पीएम मोदी: 'माताओं-बहनों से मांगी माफी, बोले- मेरे लिए देशहित सर्वोपरि'