शिवराज सिंह चौहान के गढ़ से निकलेगी दिग्विजय सिंह की पदयात्रा, मनरेगा बना मुद्दा
केंद्र की बीजेपी सरकार ने मनरेगा योजना का नाम महात्मा गांधी के नाम से बदलकर VB-G-RAM-G कर दिया है. इस बिल को लोकसभा मे पेश किया गया. जहां से पारित होने के बाद राज्यसभा और राष्ट्रपति के पास पहुंचा. राष्ट्रपति की ओर से मंजूरी मिलने के बाद यह अब कानून बन गया है |
मनरेगा का नाम बदलने का कांग्रेस विरोध कर रही है. मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में पैदल यात्रा निकालेंगे| उन्होंने बयान देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा कानून में जो बदलाव किया है. उसके विरोध में सीहोर जिले की किसी ग्राम पंचायत से पैदल यात्रा निकालेंगे |
पैदल पदयात्रा निकालेंगे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बताया कि 5 जनवरी से यह पैदल यात्रा निकालने का विचार किया गया है. केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G-RAM-G) कर दिया है. इस पदयात्रा के जरिए बिल का विरोध किया जाएगा. साथ ही केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा |
योजना को लेकर लोकसभा में पास हुआ बिल
लोकसभा में भी योजना के बदलाव को लेकर बिल पास हो गया है. कांग्रेस इसका विरोध जता रही है, आरोप है कि है नाम बदलकर सरकार राष्ट्र पिता महात्मा गांधी का अपमान कर रही है और वह उनका नाम मिटाना चाहती है. इसके कांग्रेसी पहले ही दिन से जमकर विरोध जता रहे हैं |
देशभर में बिल को कांग्रेस का प्रदर्शन
इस बिल को लेकर देशभर के अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए है | कार्यकर्ताओं द्वारा बिल के विरोध में जमकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इसी बीच दिग्विजय सिंह ने बिल के विरोध में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है |


महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके
दार्जिलिंग में पंचकोणीय मुकाबला: भाजपा, TMC और एडवर्ड्स के बीच फंसा चुनावी गणित