डाक विभाग में प्रताड़ना का आरोप, मुरैना में कर्मचारी की आत्महत्या से हड़कंप
मुरैना जिले के हरचंद बसई गांव स्थित पोस्ट ऑफिस में पदस्थ एक डाक कर्मचारी ने कथित तौर पर अधिकारियों की मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान प्रिंस पुत्र अशोक कुमार (19 वर्ष), निवासी रिठाल, जिला रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है |
प्रिंस बीपीएम के पद पर पदस्थ था
प्रिंस हरचंद बसई पोस्ट ऑफिस में बीपीएम (ब्रांच पोस्ट मास्टर) के पद पर पदस्थ था और रेलवे स्टेशन के पास सुभाषनगर में किराए के मकान में रहता था. शनिवार सुबह उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी | सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है |
क्या लिखा था सुसाइड नोट में ?
सुसाइड नोट में प्रिंस ने लिखा है कि उस पर काम का अत्यधिक दबाव था और अधिकारी उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे | मृतक के बड़े भाई कदम सिंह ने बताया कि प्रिंस ने करीब एक साल पहले मुरैना डाकघर में ज्वाइन किया था | एक माह पूर्व उसके चाचा जगवीर की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, जिस कारण वह गांव गया था | इसी दौरान उसे फोन कर यह कहकर तुरंत ड्यूटी पर बुलाया गया कि कोई बड़ा अधिकारी आ रहा है |
परिजनों ने लगाया आरोप
परिजनों का आरोप है कि वापस लौटने के बाद प्रिंस को डराया-धमकाया गया और नौकरी से निकालने की धमकी दी गई | यह भी आरोप सामने आए हैं कि उससे 5 हजार रुपये लेकर समझौता कराया गया, जबकि ज्वाइनिंग के समय भी 25 हजार रुपये लिए जाने की बात कही जा रही है |
सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच जारी
परिजनों के मुरैना पहुंचने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है | स्टेशन रोड थाना प्रभारी कुलदीप राजपूत ने बताया कि पोस्ट ऑफिस कर्मचारी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है | कमरे से मिले सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है |


एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं