अभी तो कहीं न कहीं कांग्रेस दिख जाती है, लेकिन आगे कहीं नहीं दिखेगी: सीएम भजनलाल
जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हम 2 साल बनाम 5 साल की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेसी इस पर कोई जवाब नहीं देते है, वो इधर-उधर की बात करते हैं। आज वह कह रहे हैं कि हम वोट चोरी का अभियान चला रहे हैं। कभी कांग्रेस संसद से लेकर पंचायत तक हुआ करती थी, लेकिन इनके कर्मों, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की नीति और झूठ-लूट ने इनकी पार्टी को धरातल में मिला दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह बीमारी है, अगर किसी दूसरे के साथ चली जाती है तो उसको भी गड्ढे में ले जाती है। सीएम शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रदेश में यह छोटे-छोटे दलों के साथ समझौता करते हैं। यह उस छोटे दल को भी लेकर डूब जाते हैं। क्योंकि यह अपने कर्मों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अभी तो फिर भी कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी दिख जाती है, लेकिन आगे कहीं नहीं दिखेगी। सीएम भजनलाल ने रविवार को जलमहल की पाल पर आयोजित राज्यस्तरीय स्वच्छता जागरूकता और श्रमदान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
सीएम भजनलाल ने कहा कि हम जनता के बीच रहकर काम करते हैं। मैं कांग्रेसियों से कहना चाहता हूं कि आपकी यह भ्रष्टाचार की कहानी नई नहीं है। यह परम्परागत तरीके से चली आ रही है, अब प्रदेश और देश की जनता जागरूक हो गई है, अब आपका भ्रष्टाचार चलने वाला नहीं है। यह कचरे के ढ़ेर में से भी पैसा खा गए, ऊपर से खा गए, नीचे से खा गए। इनको जो काम दिया, उसमें भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं करते हैं।


राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण