फर्जी तरीके से फॉर्म बनाकर जीएसटी में रजिस्ट्रेशन......दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
जोधपुर। जोधपुर पुलिस ने फर्जी तरीके से फॉर्म बनाकर जीएसटी में रजिस्ट्रेशन करने के मामले में 11 महीने से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सरदारपुरा थाना अधिकारी जय किशन सोनी ने बताया कि टीम ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 17 सेक्टर निवासी आरोपी आशीष कुमार पुत्र अशोक कुमार और भीतरी शहर के महेश छात्रावास के पीछे रहने वाले आरोपी पुरुषोत्तम पुत्र मोहनलाल केला को गिरफ्तार किया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि 30 जनवरी को रातानाडा निवासी सुबोध चंद्र मित्तल ने पुरुषोत्तम और आशीष कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था, उन्होंने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सुबोध ने सरदारपुरा चौथी रोड की एक संपत्ति पुरुषोत्तम को किराए पर दी थी। इसका किरायानामा भी बनाया था, जो 31 जनवरी 2024 को समाप्त हो गया। इसके बाद कब्जा भी खाली करवा दिया गया। इसी बीच 23 फरवरी 2024 को सेल टैक्स विभाग से सुबोध को नोटिस मिला। जांच में सामने आया कि पुरुषोत्तम और आशीष ने पुराने किरायानामे में फर्जीवाड़ा कर आशीष कुमार की फर्म यश इंटरनेशनल बना ली थी और फिर जीएसटी में रजिस्ट्रेशन भी करवा दिया था। जांच में आरोपी के खिलाफ आरोपों की पुष्टि हुई थी। पूर्व में भी आरोपी पुरुषोत्तम के खिलाफ पांच और आशीष के खिलाफ तीन फिर भी दर्ज है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी 8 से 10000 के लालच में फर्जी तरीके से जीएसटी में गलत डॉक्यूमेंट पेश का रजिस्ट्रेशन भी करवा देते थे


राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण