सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम उमरिया में कृषि साख सहकारी समिति खुटेरी का किया अवलोकन
रायपुर : सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज रायपुर जिले के ग्राम उमरिया स्थित वृहताकार कृषि साख सहकारी समिति खुटेरी का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति की कार्यप्रणाली, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, ऋण वितरण की प्रक्रिया तथा अन्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली।
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम उमरिया में कृषि साख सहकारी समिति खुटेरी का किया अवलोकन
मंत्री कश्यप ने समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि किसानों को बेहतर, सहज और समयबद्ध सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने समिति प्रबंधन को निर्देश दिए कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं, सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखें और योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे।
उन्होंने किसानों से भी बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं और सुझावों के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने आश्वस्त किया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग और समिति द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अपर आयुक्त एवं प्रबंध संचालक के.एन. कांडे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित थे।


गंगा एक्सप्रेसवे बना रोजगार का हब, स्थानीय युवाओं को मिलेगा फायदा
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
गंगा एक्सप्रेसवे खुलते ही सफर हुआ आसान, 12 जिलों को मिला सीधा फायदा
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में