कांग्रेस हाईकमान को पत्नी नवजोत कौर की दो टूक: सिद्धू को सीएम चेहरा बनाओ तो लौटेंगे राजनीति में
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से राजनीतिक रूप से निष्क्रिय चल रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की सक्रिय राजनीति में वापसी को लेकर उनकी पत्नी और कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस हाईकमान सिद्धू को पंजाब का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करती है, तो वह दोबारा सक्रिय राजनीति में उतरेंगे। लोकभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि हम पंजाब और पंजाबियत की बात करते हैंज्लेकिन हमारे पास 500 करोड़ रुपये नहीं हैं, जो किसी पार्टी को देकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा जाए। उन्होंने इशारों में आरोप लगाया कि पैसे के सहारे सीएम की दौड़ तय हो रही है। उन्होंने कहा कि जो 500 करोड़ का सूटकेस देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है।
पंजाब को गोल्डन स्टेट बना सकते हैं सिद्धू
उन्होंने दावा किया कि यदि सिद्धू को शक्ति और जिम्मेदारी दी जाए, तो वह पंजाब को गोल्डन स्टेट में बदल देंगे। उन्होंने कहा कि सिद्धू के पास पैसा नहीं है लेकिन नतीजे देने की क्षमता है। नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी का भी मुद्दा उठाया और कहा कि पहले से ही पांच नेता मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं और वो सिद्धू को आगे नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि इतनी अंदरूनी लड़ाई है कि वो सिद्धू को प्रमोट नहीं होने देंगे। वो कांग्रेस को हार की तरफ ले जा रहे हैं। यदि हाईकमान इसे समझे तो बात अलग है।
क्रिकेट और कॉमेडी में व्यस्त हैं सिद्धू
कांग्रेस से उनकी निष्ठा पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सिद्धू, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। हालांकि, यह भी कहा कि यदि कोई दूसरी पार्टी उन्हें शक्ति दे तो उस पर वह टिप्पणी नहीं कर सकतीं। उन्होंने यह भी बताया कि राजनीति से दूर, सिद्धू अभी अच्छी कमाई कर रहे हैं और खुश हैं। जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2024 में उन्होंने फिर से क्रिकेट कमेंट्री में वापसी की थी और उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल नवजोत सिंह ऑफिशियल भी शुरू किया है। गौरतलब है कि सिद्धू ने पिछले कई महीनों में किसी पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया और 2024 लोकसभा चुनाव में भी प्रचार से दूर रहे। पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं और इससे पहले सिद्धू की संभावित भूमिका पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा